Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • देख तमाशा रसड़ा का
  • Uncategorised

देख तमाशा रसड़ा का

हल्की सी बारिश ने ही आदर्श नगर पालिका के तथाकथित विकास की कलई खोल दी. इस साल बेहतर बारिश की संभावना जताई जा रही है. हालांकि जिले में शुरुआत वैसी नहीं रही है. फिर अगर बरसात ठीक ठाक हो गई तो नगर वासियो की फजीहत होनी तय है. वजह है नगर में जल निकासी की खस्ताहालत. पिछले कई सालों से दमदार बारिश न होने के चलते संकट इतना नहीं गहराया, मगर इस साल यहां के बाशिंदे आशंकित है.
News Desk 13 July, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
RASRA 6

रसड़ा से संतोष सिंह

SANTOSH SINGHहल्की सी बारिश ने ही आदर्श नगर पालिका के तथाकथित विकास  की कलई खोल दी. इस साल बेहतर बारिश की संभावना जताई जा रही है. हालांकि जिले में शुरुआत वैसी नहीं रही है. फिर अगर  बरसात ठीक ठाक हो गई तो नगर वासियो की फजीहत होनी तय है. वजह है नगर में जल निकासी की खस्ताहालत. पिछले कई सालों से दमदार बारिश न होने के चलते संकट इतना नहीं गहराया, मगर इस साल यहां के बाशिंदे आशंकित है. उनके जेहन में टीवी पर देखी गई चेन्नई त्रासदी की यादें अभी ताजा है.

श्रीनाथ बाबा मंदिर की ओर जाने वाली खस्ताहाल सड़क
श्रीनाथ बाबा मंदिर की ओर जाने वाली खस्ताहाल सड़क
सड़क की ईंटें तक उखड़ चुकी हैं
सड़क की ईंटें तक उखड़ चुकी हैं
श्रीनाथ बाबा मंदिर की तरफ जाने वाली खस्ताहाल सड़क
जगह-जगह कूड़े का अंबार है

जल संचयन के इकलौते स्रोत को भी पाट दिया

मालूम हो कि अंधाधुंध विकास के नाम पर चेन्नई में जल संचयन के सारे स्रोतों को पाट दिया गया. मगर जब झमाझम बारिश हुई तो चेन्नई की त्रासदी दुनिया के लिए खबर बन गई. छोटे स्वरूप में ही सही, रसड़ा नगर की भी स्थिति वैसी ही है. उत्तरपट्टी में एक पुरानी गढ़ही थी जिसमे नगर का पानी  व बरसात का पानी जाकर गिरता था. उस गढ़ही को पाट कर मकान बना दिया गया. इत्तफाक ही समझिए, उस गढ़ही को पाटने के बाद कभी अच्छी बरसात ही नहीं हुई.

आखिर जल निकासी कहां से हो
आखिर जल निकासी कहां से हो
यहां की दयनीय हालत बयान करने के लिए कैप्शन की जरूरत है क्या
यहां की दयनीय हालत बयान करने के लिए कैप्शन की जरूरत है क्या

RASRA 8

नगर का मुख्य नाला बदबू का जरिया बना

जलनिकासी न होने के वजह से नगर का मुख्य नाला बदबू का जरिया बना हुआ है. नतीजतन आस पास के लोगो का जीना दुश्वार है. हर चुनाव में जोर शोर से जल निकासी का मुद्दा उठाया जाता है, परन्तु मतदान के बाद यह मुद्दा ठन्डे बस्ते में चला जाता है. नगर की जल निकासी की समस्या गंभीर है. इस समस्या पर नगर पालिका का ध्यान नहीं जाना चिन्ता का विषय है. अभी थोड़ी सी बारिश में पानी नालियों के ऊपर बह रहा है. सड़कों पर भी जल जमाव है.

निर्माण कार्य में मानक का कितना ख्याल रखा गया है खुद ही देख लीजिए
निर्माण कार्य में मानक का कितना ख्याल रखा गया है खुद ही देख लीजिए
हल्की बारिश पर यह हाल है, मूसलाधार पर क्या होगा
हल्की बारिश पर यह हाल है, मूसलाधार पर क्या होगा
इ रोड बनल बा कि चिपरी पाथल बा
इ रोड बनल बा कि चिपरी पाथल बा

नगर के विकास कार्यों में मानक का ख्याल नहीं रखा गया

अगले चुनाव के सम्भावित प्रत्याशी अंदरखाने तैयारी शुरू कर चुके हैं. नगर में जल निकासी की समस्या के साथ साथ नगर में मानक के अनुरूप काम नहीं किया गया है. नगर की कई नालियां एवम सड़कें तो निर्माण के कुछ ही दिन बाद टूट गयी हैं, जो चुनाव में प्रमुख चुनावी मुद्दे बनने तय है. नगर में विकास के मुद्दे पर बहस शुरू है. बरसात अगर ठीक ठाक हो गई तो रसड़ा में तथाकथित विकास तमाशा वाकई देखा जाएगा. नगर के विकास की पूरी कलई खुल जाएगी. (इस रिपोर्ट में इस्तेमाल की गई सारी तसवीरें रसड़ा के विराट गुप्ता उर्फ Trejri Gupta की हैं)

TREJRI GUPTAरसड़ा नगर का बहुत बुरा हाल है. पंद्रह मिनट पानी बरस जाए तो गलियां और सड़कें डूब जाती हैं. खस्ताहाल सड़कें और नालियां नागरिकों के लिए परेशानी का सबब है. कई बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी कोई कारगर कार्रवाई नहीं हुई. यहां पैसा पास होता नई नालियों के निर्माण का, मगर ईंटों की तीन तहें जोड़कर काम पूरा बता दिया जाता है. जनता के पैसे का यहां जमकर दुरुपयोग किया गया है. 20 साल से यहां एक ही साहब का राज है पर अब भी बहुत सी ऐसी गलियां हैं जहां नालियां तक नहीं बनी है – विराट गुप्ता उर्फ Trejri Gupta (बलिया लाइव के फेसबुक वाल पर की गईं टिप्पणियां)

 

 

 

Related

Tags: जल निकासी नगर पालिका रसड़ा

Post navigation

Previous: फ्री में लें ट्रेनिंग, बने ब्यूटीशियन
Next: एक दो तीन चार, साक्षरता की जय जयकार

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.