Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • हाथी, घोड़े, ऊंट, ढोल-ताशे, नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ जय बजरंगबली का उद्घोष
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

हाथी, घोड़े, ऊंट, ढोल-ताशे, नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ जय बजरंगबली का उद्घोष

प्रति वर्ष की भांति इस बार भी शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर रेवती नगर पंचायत के उत्तर टोला स्थित महावीर अखाड़े से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया.
News Desk 29 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

रेवती (बलिया)। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर रेवती नगर पंचायत के उत्तर टोला स्थित महावीर अखाड़े से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया. इसमें चार अन्य अखाड़े के भी अखाड़ेदार अपने जुलूस लेकर इसमें शामिल हो गए. उक्त जुलूस में खुदादीन अखाड़ा, बस स्टैण्ड का महावीर अखाड़ा, टोला पर का अखाड़ा शामिल हुए. हाथी, घोड़े, ऊंट, ढोल-ताशे, नगाड़े, गाजे, बाजे के साथ अपरान्ह तीन बजे निकला. जुलूस रेवती उत्तर टोला स्थित महावीर अखाड़े से जय बजरंगबली के उद्घोष के साथ अखाड़ेदार जनार्दन चौधरी के नेतृत्व में निकला. जुलूस में हजारों की संख्या में बच्चे नौजवान और बुजुर्ग शामिल रहे.

जगह जगह पर रुक रुक कर जुलूस में शामिल खिलाड़ियों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे थे. जिनमें लाठी, बाना, बंगैठी, तलवार, मुगदर एवं गदा सहित विभिन्न अस्त्रों से खिलाड़ियों द्वारा अपना खेल दिखाए जा रहा था. जुलूस में जहां बच्चे, नौजवान डीजे की धुनों पर थिरक रहे थे, वहीं राम-जानकी,पवनसुत हनुमान आदि की मनमोहक झांकियां लोगों का मन मोह रही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सशस्त्र गार्डों से घिरी सजीव झांकी बरबस ही सबका ध्यान आकृष्ट कर रही थी.

जुलूस उत्तर टोला से शुरू होकर सबसे पहले दुर्गा मां के स्थान पर पहुंचा वहां से रेवती डाकखाना, रामलीला मैदान, महादेव स्थान, मौनी बाबा हनुमान मन्दिर, पानी टंकी व रेवती बस स्टैंड, बाजार होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच गया. एसडीएम सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव, सीओ बैरिया रामदरश यादव एवं एसएचओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन से अधिक थानों का पुलिस बल, डेढ़ दर्जन पीएसी सहित आधा दर्जन महिला कांस्टेबल सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे. उक्त जुलूस में शामिल लोगों में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  अजय शंकर पाण्डेय कनक, समाजसेवी अभिज्ञान तिवारी, ओंकार नाथ ओझा, राकेश पाण्डेय, अखाड़ेदार जनार्दन चौधरी, सत्यदेव तुरहा, भोला ओझा, मुन्ना खां इत्यादि लोग शामिल रहे.

Related

Tags: जुलूस पुलिस बलिया महावीरी झंडा रेवती

Post navigation

Previous: अनूप कुमार हेमकर चौथी बार डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्वाचित
Next: गैंग रेप तो किया ही अब जान मारने की धमकी दे रहे

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.