Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • आपत्तियों एवं सुझाव हेतु बलिया में मतदान स्थलों के आलेख्य सूची का प्रकाशन
  • ELECTION लाइव
  • देश दुनिया

आपत्तियों एवं सुझाव हेतु बलिया में मतदान स्थलों के आलेख्य सूची का प्रकाशन

आपत्तियों एवं सुझाव हेतु बलिया में मतदान स्थलों के आलेख्य सूची का प्रकाशन बलिया. भारत निर्वाचन आयोग.  मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा 6 जुलाई 2023 द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन - 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सभी मतदेय स्थलों के भवनों का भौतिक सत्यापन करने के पश्चात वर्तमान मतदान स्थलों का संभाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए हैं.
सेंट्रल डेस्क 8 August, 2023 1 minute read
Election
आपत्तियों एवं सुझाव हेतु बलिया में मतदान स्थलों के आलेख्य सूची का प्रकाशन

 

बलिया. भारत निर्वाचन आयोग.  मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा 6 जुलाई 2023 द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन – 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सभी मतदेय स्थलों के भवनों का भौतिक सत्यापन करने के पश्चात वर्तमान मतदान स्थलों का संभाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए हैं.

इसमें बताया गया है कि विशेष परिस्थितियों में 300 से कम मतदाता वाले मतदान स्थलों को रखा जाना अपरिहार्य हो तो प्रस्ताव में उस मतदेय स्थल को बनाए रखे जाने के संबंध में स्पष्ट कारण का उल्लेख होना चाहिए.

शहरी क्षेत्रों में जहां नई आवासीय कालोनियां गत कुछ वर्षों में बनी है और उसमें नागरिक निवास करने लगे हैं तो वहां पर यथा आवश्यकतानुसार नया पोलिंग स्टेशन बनाया जाए. अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को इस मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध स्थाई भवन में स्थानांतरित कर दिया जाए.

अस्थाई निर्माण वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध स्थाई भवन में स्थानांतरित कर दिया जाए. ऐसे मतदेय स्थलों को चिन्हित किया जाए जो मुख्य गांव/ बस्ती से पर्याप्त दूरी पर हैं उन मतदान स्थलों को वहां से हटाकर मतदान क्षेत्र के अंतर्गत किसी सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाए और यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि पोलिंग स्टेशन की दूरी लगभग 2 किलोमीटर से अधिक ना हो.

जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने व जर्जर नहीं है तथा जहां मतदाताओं को 2 किलोमीटर से अधिक दूरी चलने की आवश्यकता नहीं है ऐसे मतदेय स्थलों की स्थिति में परिवर्तन ना किया जाए. कोई मतदेय स्थल यदि अपने मतदान क्षेत्र में उपयुक्त भवन उपलब्ध न होने के कारण मतदान क्षेत्र से बाहर स्थित है और अब मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपयुक्त भवन उपलब्ध हो गया है तो ऐसे मतदेय स्थल को अपने मतदान क्षेत्र के अंदर स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया जाए.

यदि भौतिक सत्यापन में किसी मतदेय स्थल से संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित होने का मामला प्रकाश में आता है तो ऐसे पोलिंग स्टेशनों को परिवर्तित कर विधानसभा क्षेत्र के अंदर स्थापित किया जाए. सभी मतदान स्थल भवनों के यथासंभव भूतल पर होना सुनिश्चित किया जाए.
दिव्यांगजनो और अशक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर रैंप की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. किसी भी राजनीतिक दल या मजदूर यूनियन के कार्यालय से 200 अधिक मीटर के अंदर कोई भी मतदेय स्थल नहीं बनाया जाए. यह अभी सुनिश्चित कर लिया जाए कि मतदेय स्थलों के संभाजन के पश्चात मतदेय स्थलों के स्थान में अंतिम क्षणों में परिवर्तन की गुंजाइश न रह जाए.

यदि कोई मतदेय स्थल निजी भवन में स्थापित है और वहां यदि शासकीय भवन उपलब्ध हो गए हैं तो उक्त मतदेय स्थलों को शासकीय भवनों में स्थानांतरित कर दिया जाए.

यदि कोई मत दे स्थल दुकान /व्यवसायिक प्रतिष्ठान/ व्यक्तिगत सामुदायिक केंद्र/ विवाह घर अथवा ऐसे भवन जिनका स्वामित्व किसी राजनैतिक व्यक्ति के पास है ऐसे मतदेय स्थलों हेतु विकल्प तलाश कर उनको स्थानांतरित कर दिया जाए. मतदान स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलों से प्राप्त सभी शिकायतों तथा सूचनाओं की सम्यक रूप से जांच की जाए तथा उन्हें उत्तर देते हुए उनका निपटान किया जाए.

विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 के दौरान या उसके बाद मतदेय स्थलों के संबंध में जो शिकायतें प्राप्त हुई हो उनका परीक्षण कराकर निपटान कर लिया जाए. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदेय स्थलों को रनिंग सीरियल नंबर दिए जाएंगे. मतदेय स्थलों की नई सूची में कोई सहायक मतदेय स्थल नहीं रखा जाएगा. मतदेय स्थल बनाते समय ए० एम० एफ० संबंधित सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए .

निर्देशों के क्रम में वर्तमान मतदान स्थलों के भवनों का भौतिक सत्यापन कराते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान स्थलों की आलेख्य सूची संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा तैयार कराई गई है.

आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान स्थलों की सूची का प्रकाशन 8 अगस्त 2023 को किया गया है. आलेख्य प्रकाशित मतदान स्थलों की सूची पर आपत्ति एवं सुझाव 14 अगस्त 2023 तक आमंत्रित है. कृपया आयोग के मानक के अनुसार यदि कोई संशोधन/ प्रस्ताव हो तो जिला निर्वाचन कार्यालय/ संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने का कष्ट करें.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार भारत निर्वाचन आयोग मतदान मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ लोकसभा सामान्य निर्वाचन - 2024 विधानसभा

Post navigation

Previous: ट्रक की जद में आने से युवक की मौत
Next: 11000 बोल्ट लाइन के चपेट में आया संविदा कर्मी लाइनमैन की हुई मौत

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
  • ELECTION लाइव
  • LIVE Updates

LIVE Updates: जन सुराज नेता प्रशांत किशोर की बांकीपुर उपचुनाव में बंपर जीत

Central Desk 3 August, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.