Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • प्रधान मंडल संघ एवं विधायक ने जज बिटिया को किया सम्मानित 
  • Uncategorised

प्रधान मंडल संघ एवं विधायक ने जज बिटिया को किया सम्मानित 

मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं होता है
General Desk 13 December, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dubahar_jaj-bitiya-ka-samaa

दुबहड़(बलिया)। मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं होता है. दृढ़ संकल्प से मनुष्य सिद्ध हो सकता है. उक्त उद्गार नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने प्रधान मंडल संघ द्वारा घोड़हरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश एवं झारखंड पीसीएस जे में चयनित स्वर्णमाला सिंह पुत्री अक्षय कुमार सिंह के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में मंगलवार की देर शाम व्यक्त किया.

कहा कि युवक युवतियाँ एक लक्ष्य बनाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें तो निश्चित ही सफलता उनके कदम चूमेगी. प्रधान मंडल संघ के अध्यक्ष विमल पाठक ने कहा कि नर एवं नारी दोनों में एक ही आत्मा विद्यमान है. आजकल भारत की बेटियां कई क्षेत्रों में पुरुषों से भी आगे निकल रही हैं.

पूर्व ब्लाक प्रमुख महेशा नन्द ने कहा कि सच्ची एवं कड़ी मेहनत से साधारण घर के छात्र छात्राएं भी अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं. स्वर्णमाला सिंह ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि एकाग्रचित्त होकर कोई भी कार्य किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होती है.

यदि मेधा और मेहनत प्रबल हैं तो खराब आर्थिक स्थिति सफलता में कभी बाधक नहीं बन सकती है. सर्वप्रथम नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल एवं प्रधान मंडल संघ के अध्यक्ष विमल पाठक ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रधान मंडल संघ के अध्यक्ष विमल पाठक, प्रधानाध्यापिका शीला सिंह एवं नगर विधायक ने संयुक्त रूप से स्वर्णमाला को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह, प्रधान विनोद सिंह, सुनील सिंह, बलदेव गुप्ता टप्पू, रिंटू मिश्रा, शमीम अंसारी, पिंटु मिश्रा, घनश्याम पांडेय, अखिलेश चौबे, खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचंद चौरसिया, केके पाठक, वशिष्ठदत्त पांडेय, कमलेश पांडेय, ओमप्रकाश राय, अजीत पांडेय, गणेशजी सिंह, समरजीत सिंह, समरजीत पांडेय, राजनाथ सिंह, नागेश्वर सिंह, राजेश पांडेय, माधवजी सिंह, जोगेन्द्र सिंह, छोटेलाल तिवारी, अंजनी चौबे, अरुण ओझा, जहीर खां, शबीर खां, सेराज खां आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे. अध्यक्षता अरुण कुमार पांडेय एवं सफल मंच संचालन बीआरसी विद्यासागर गुप्ता ने किया. अंत में प्रधानाध्यापक शशिकांत पांडेय एवं शीला सिंह ने आभार व्यक्त किया.

Related

Tags: दुबहड़ पीसीएस जे स्वर्णमाला सिंह

Post navigation

Previous: सात सूत्रीय मांग को लेकर रसोइयों ने दिया धरना, सौंपा पत्रक
Next: मनरेगा में धांधली का आरोप, पत्रक दे की जांच की मांग

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.