प्रधानपुर में सोते समय युवती को सांप ने डंसा, मऊ रेफर

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में रविवार की रात्रि एक  युवती को सोते समय सर्प ने  डंस लिया. परिजन आनन फानन में उसे अमवा के सती माई के यहाँ ले गये. वहां झाड़ फूंक के बाद भी युवती की हालत ठीक न होने पर परिजन मऊ ले गये हैं, जहां हालत गम्भीर बनी हुई है. सुनीता (20) पुत्री हरेराम गुप्ता रोज की तरह खाना खाकर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोई हुई थी. इसी दौरान सांप ने डंस लिया. सर्प को  काटते ही सविता की नींद खुली तो उसने मच्छरदानी से बाहर उसे उठाकर फेंका.