Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बेलोली से चकमा देकर भाग रहे गोवंशीय मवेशी तस्करों को पुलिस ने दर दबोचा
  • VIRAL न्यूज़
  • बेल्थरा रोड

बेलोली से चकमा देकर भाग रहे गोवंशीय मवेशी तस्करों को पुलिस ने दर दबोचा

Central Desk 27 August, 2021 1 minute read
Cow In Truck Bariya

बिल्थरारोड, बलिया. मऊ जिले के रामपुर थाना बेलोली से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे गोवंशीय मवेशी तस्करों के ट्रक को उभांव थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह पीछा कर तीन तस्करों को ट्रक समेत पकड़ने में सफल रही. पशु तस्करों के ट्रक से उभांव पुलिस की गाड़ी टकराने से बाल-बाल बची. जिसमे उभाव थाना का एक सब इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड जख्मी हो गया. तस्करों के पीछे मऊ जनपद के रामपुर थाने बेलोली की पुलिस पहले से ही लगी थी. तस्करों का ट्रक पुलिस को पीछे छोड़ देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र तक पहुंच गई. यहां मधुबन पुलिस की गाड़ी को भी तस्करों ने ट्रक से कुचलने का प्रयास किया. तस्करों का ट्रक देवरिया जनपद के मईल थाना अंतर्गत जमुआ गांव के पास एक विद्युत पोल से टकरा गई और सड़क किनारे खेत के दलदल में फंस गई. ट्रक पर करीब 25 साढ़ लादे गए थे. जिसे तस्कर फैजाबाद से सिवान बिहार ले जा रहे थे. दुर्घटना के बाद ट्रक पर सवार तीन तस्कर उतरकर भागने लगे. जिसे उभांव थाना पुलिस ने पीछाकर दबोच लिया और तीनों तस्करों को साथ लेकर उभांव थाना पहुंची. इस आपरेशन में उभांव थाना के दरोगा राघव राम यादव एवं एक होमगार्ड नागेंद्र कुमार जख्मी हो गए. जिनका सीयर सीएचसी अस्पताल में इलाज कराया गया. पकड़े गए गोवंशीय तस्करों की पहचान अजय कुमार थाना भटौलिया आजमगढ़, आशिफ थाना शाहगंज जौनपुर एवं रामलखन आजमगढ़ बताया जा रहा है. जिसका पुलिस ने अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं किया है. पुलिस मामले की लिखापढ़ी में लगी है।गोवंशीय तस्करों ने तीन जनपद की पुलिस को जमकर छकाया. उभांव थाना से सटे देवरिया जनपद के मईल थाना में पकड़े गए गोवंशीय मवेशीय तस्करों के पीछे मऊ, बलिया और देवरिया तीन जनपदों की पुलिस लगी थी. सूचना मिलने पर सबसे पहले मऊ जनपद के मधुबन एसओ विमल राय की टीम ने तस्कर को घेरना चाहा किंतु पुलिस को अपनी रफ्तार से पछाड़ती हुई तस्करों की ट्रक आगे निकल गई तो रामपुर थाना के प्रभारी एसओ रंजीत विश्वकर्मा की भी गाड़ी तस्करों के पीछे लग गई. करीब 35 किलोमीटर तक तस्करों ने पुलिस को खुब छकाया. मऊ के रामपुर थाना के समीप पुलिस की बैरिकेटिंग को भी तस्करों ने ट्रक से उड़ा दिया और तेज रफ्तार में भाग निकले. अखोप होते हुए तस्करों की गाड़ी बलिया के उभांव थाना में प्रवेश किया तो उभांव पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ाई. चौकियामोड़ के एक पेट्रोल पंप पास उभांव थाना पुलिस ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ीकर ट्रक को रोकना चाहा किंतु फिल्मी स्टाइल में ट्रक चालक यहां भी पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया और उभांव थाना के गेट से होते हुए तेज रफ्तार में तुर्तीपार पुलिस पिकेट को भी पारकर गया. भागलपुर पुल के रास्ते देवरिया जनपद में तस्करों के पहुंचने की सूचना पर देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र ने मईल और लार पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया था. जिसके कारण तस्करों का निकलना मुश्किल हो गया और पकड़े जाने के भय से अंत में घबराहट में तस्करों का ट्रक जमुआ गांव के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गया. जिसे पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से बाहर निकाला. गिरफ्तारी का स्थान देवरिया जनपद के मइल थाना में पड़ने पर उभांव पुलिस ने मईल पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु सौप दिया.

(बिल्थरारोड से उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

Tags: बिल्थरारोड मवेशी

Post navigation

Previous: अघोषित बिजली कटौती से दुबहर क्षेत्र के लाखों ग्रामीण परेशान, 10 से 12 घंटे ही मिल रही बिजली
Next: बेलहरी क्षेत्र के बसुधरपाह अस्पताल में इंतजामों को लेकर छात्रनेताओं ने सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Belthra Shaheed ka Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.