Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. ग्राम पंचायत बिठुआ में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत फलदार पौधों का सामूहिक रूप से रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राममनोहर गांधी, समाजसेवी प्रमोद सिंह, भाजपा जिला मंत्री रणजीत कुशवाहा और सतीश गुप्ता समेत अन्य सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पौधारोपण के साथ ही सभी ने आजीवन इन पौधों की देखरेख करने की भी शपथ ली.
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मां के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का यह अनूठा संगम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे अभियानों से जुड़ने की अपील की।
पौधे रोपण के दौरान आम, अमरूद, जामुन व नींबू जैसे फलदार पौधों को प्राथमिकता दी गई, ताकि आने वाले समय में गांव को हरियाली के साथ-साथ फल भी मिल सकें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

