Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • पिकअप ने ली नवजात संग मां की जान
  • जिला जवार

पिकअप ने ली नवजात संग मां की जान

बैरिया थानांतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर स्थित मठ जोगिंदर गिरी चौराहे के पास मंगलवार को सुबह पौने छह बजे के लगभग पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला व उसके नवजात पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.
News Desk 10 January, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BAIRIYA_ACCIDENT_3

बैरिया (बलिया)। बैरिया थानांतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर स्थित मठ जोगिंदर गिरी चौराहे के पास मंगलवार को सुबह पौने छह बजे के लगभग पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला व उसके नवजात पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

दुर्घटना के बाद पिकप चालक अपनी गाड़ी लेकर बैरिया की तरफ भाग गया. घटना के बाद मठ जोगिंदर गिरि व आसपास के ग्रामीण सड़क पर आकर शव को सामने रख हाईवे जाम कर दिए और आए दिन उक्त स्थान पर सड़क दुर्घटना होने की शिकायत करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दूबे, कोतवाल बैरिया केके तिवारी, थानाध्यक्ष रेवती शशिमौली पांडेय, हल्दी संजय त्रिपाठी, दोकटी धर्मेंद्र सिंह सदल-बल मौके पर पहुंचकर आन्दोलनकारियो की मान-मनौव्वल करने लगे.

उधर, जाम लगाने वाले मुआवजे की मांग को लेकर तीन घंटे से अधिक समय तक अपनी मांग पर अड़े रहे. दोनों तरफ ट्रकों व वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई. लगभग साढ़े तीन घंटे बाद अपने बलिया स्थित आवास से चलकर उप जिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे. दुर्घटना में मरने वाली महिला के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा व अन्य मदों से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने तथा दुर्घटना का जोन बन चुके मठ जोगिंदर गिरी चौराहे पर यातायात प्रवाह धीमा करने के लिए ड्रम लगाकर जिक जैक कराने का आश्वासन दिए. तब जाकर जाम टूटा, उधर घटना के बाबत बताया गया कि सीमा यादव (35) पत्नी संजय यादव, निवासी रामपुर कोटा रहा थाना दोकटी अपने  बच्चे को लेकर अपने देवर अमित यादव के साथ मोटरसाइकिल से सुरेमनपुर जा रही थी. इसी दौरान मठ जोगिंदर गिर चौराहे पर माझी के तरफ से आ रही पिकअप वैन से दुर्घटना ग्रस्त हो गई.

Related

Tags: दोकटी बलिया बैरिया मांझी हादसा

Post navigation

Previous: पत्रकार शिवदयाल पांडेय ‘मनन’ की दादी का निधन
Next: कांग्रेस नेता ने एसडीएम पर पक्षपात का आरोप लगाया

ये भी पढ़ें

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा

You may have missed

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.