Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • पीजी कालेज सुदिष्टपुरी: चौथे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन, आक्रोशित छात्रों ने निकाली कुलपति की शवयात्रा
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

पीजी कालेज सुदिष्टपुरी: चौथे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन, आक्रोशित छात्रों ने निकाली कुलपति की शवयात्रा

पीजी कालेज सुदिष्टपुरी: चौथे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन, आक्रोशित छात्रों ने निकाली कुलपति की शवयात्रा
General Desk 10 January, 2019 1 minute read

बैरिया(बलिया)। श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी रानीगंज में गुरुवार का पूरा दिन गहमा-गहमी से भरा रहा. महाविद्यालय परिसर मे एमए समाजशास्त्र व हिन्दी विषय के प्रथम समेस्टर के छात्र छात्राओं की पढ़ाई पूर्ववत चले, किसी दूसरे महाविद्यालय मे न भेजा जाय की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सात छात्रों पिन्टू मौर्य, रवि सिंह, मनजी वर्मा, अमित शर्मा, आदर्श यादव, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल यादव के अनशन का आज लगातार चौथा दिन रहा. अनशनकारियों की बिगड़ती हालत देख महाविद्यालय परिसर में छात्र काफी आक्रशित दिखे.

निकाला कुलपति की शवयात्रा
लगभग 11 बजे से महाविद्यालय से छात्रों ने जन नायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति की शवयात्रा महाविद्यालय से निकाल कर “जो हिटलर की चाल चलेगा, वह हिटलर की तरह मरेगा” का नारा लगाते हुए रानीगंज चौक पर पहुंच कर शवदाह किये. छात्र सीधे सीधे कुलपति पर आरोप लगा रहे थे. उनका कहना था कि यहाँ पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य व कुलपति की लड़ाई का दण्ड हम छात्र क्यों भुगते. हमारा ऐडमीशन यहीं रहना चाहिए, और यहीं के आधार पर हमारा परीक्षा होना चाहिए.

http://https://youtu.be/gldZqtS4lSk

क्या ऐसे ही पढे बेटिया, बढे बेटिया का संकल्प पूरा होगा…
प्राचार्य डा सन्तोष कुमार सिंह ने महा विद्यालय के सूचना पट पर आदेश चस्पा कराया तथा हिन्दी व समाजशास्त्र विषय प्रथम समेस्टर के छात्र छात्राओं के मोबाइल पर मैसेज कराया कि जो छात्र चाहें तो अपना शुल्क वापस ले लें, या फिर उनका जमा शुल्क गोपालजी महाविद्यालय में अग्रेषित कर दिया जाएगा. कार्यालय पर दोपहर तक अपनी स्वीकृति या पैसा वापस लेने का आवेदन जमा कर दे. महाविद्यालय के माहौल में खलबली सी मच गई. यहां के कुल एमए हिन्दी व समाजशास्त्र विषय के 46 छात्रों में से 10 छात्र जांच मे अयोग्य पाए गये। शेष 36 छात्रों मे से दो ने अपना शुल्क वापसी का आवेदन किया. बाकी बचे 34 में 28 छात्राएँ व 6 छात्रों में से 25 छात्राएँ व दो छात्रों ने प्राचार्य के पास लिखित आवेदन दिया कि हम अपने शुल्क के जमा 10 हजार रूपये को गोपाल जी महाविद्यालय में ट्रांसफर करने की अनुमति नहीं देते और न ही वापस लेंगे. हमारा पठन-पाठन, पुस्तकालय सुविधा, छात्रसंघ चुनाव मे जैसे मतदान की सुविधा मिली सब पूर्ववत जारी रहना चाहिए. जिससे महाविद्यालय मे एक असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई.

दिन भर सदलबल महाविद्यालय में जमे रहे एसडीएम व क्षेत्राधिकारी

महाविद्यालय मे सुबह दस बजे से समाचार भेजे जाने तक एसडीएम लालबाबू दुबे व क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जमे रहे. इस बीच मे इन अधिकारियों ने अनशनकारियों, छात्रनेताओ से कई चक्र वार्ता की भी और कराई भी लेकिन कोई नतीजा नही निकला. बलिया से भी पहुंचे छात्र नेताओं ने भी वार्ता की लेकिन कोई सार्थक परिणाम नही निकला.

वीसी ने कहा वहां वैधानिक मान्यता नही है

मोबाइल पर वार्ता के दौरान जन नायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेन्द्र सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि सुदिष्टपुरी में एमए हिन्दी व समाजशास्त्र विषय के लिए विश्व विद्यालय से कोई विधिक मान्यता नही है. इसके लिए पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य जिम्मेदार है. मान्यता के सन्दर्भ में उनके पास विश्व विद्यालय से कई पत्र जारी किए गए. जिसकी अनदेखी करते हुए उन्होने प्रवेश लेकर महाविद्यालय के माहौल को खराब किया है. तर्क दिया कि अगर उनकी मंशा स्पष्ट होती तो क्या 46 छात्रों में दस छात्र अपात्र पाए जाते? या वह वहीं ठीक किए होते. जिलाधिकारी/प्रशासक के अनुरोध पर छात्र हित मे वहां के प्रवेश लिए छात्रों को गोपालजी महाविद्यालय से सम्बद्ध करने का निर्णय परीक्षा समिति ने लिया.

http://https://youtu.be/xUQG3KsMTh4

पहुंची केतकी सिंह ने सुझाया बीच का रास्ता

छात्रों के अनशन पर बैठने की सूचना पर क्षेत्र मे आई भाजपा नेत्री केतकी सिंह भी महाविद्यालय पहुंची. अनशनकारियों के बीच प्राचार्य, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी को बुलाकर लम्बी वार्ता की. छात्राओं की बात, अनशनकारियों, प्राचार्य तथा एसडीएम सबकी बात सुनी. छात्राओं ने खुलकर उनके समक्ष अपनी बात रखी. भाजपा नेत्री ने अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया. जिस पर छात्र छात्राओं ने अपने भविष्य की बात बताई. केतकी सिंह ने सुझाया कि अभी उपजिलाधिकारी, प्राचार्य व छात्र प्रतिनिधि मण्डल के तीन सदस्य विश्वविद्यालय जाकर अपनी बात रखें. कुलपति से छात्र हित का वास्ता देकर अनुमति लावें और अनशन समाप्त करावे. तब तक अनशन जारी रहे. एसडीएम प्राचार्य को साथ लेकर कुलपति के पास गए भी.

Tags: बैरिया सुदिष्टपुरी

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में शिक्षिका व उसका ममेरा भाई घायल
Next: आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में 102 का सलेक्शन

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.