दुबेछपरा रिंगबन्धा गंगा में विलीन, 41 करोड़ का नुकसान

दुबेछपरा रिंगबान्ध गंगा की तेज धाराओं से कट कर बह गया. करीब तीन सौ मीटर की परिधि में बहने से आधा दर्जन से अधिक गांवो की 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई.

किसान सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंची खातों में

किसान सम्मान निधि योजना का प्रथम किस्त आज तक ज्यादातर किसानों के खाते में नहीं आया है. इससे किसानों का सरकार की इस योजना से मोहभंग होने लगा है.

गायघाट की टीम ने जमाया शिल्ड पर कब्जा

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में गायघाट की टीम नें बसरिकापुर को हराकर शील्ड जीता. सात दिनों तक चले मुकाबले में 10 टीमों ने शिरकत की.

22 लाख की लागत से बनी सड़क आठ माह में जर्जर

नगर पंचायत बैरिया द्वारा 22 लाख की लागत से बनी सड़क 8 माह में ही जर्जर हो गई है. यही मार्ग है नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर से बैरिया को जोड़ता है.

9,525 ग्राम और 101 क्षेत्र पंचायतों की मनरेगा में जमकर मनमानी

उत्तर प्रदेश की 9,525 ग्राम पंचायतों और 101 क्षेत्र पंचायतों ने मनरेगा में मनमानी की है. श्रम- सामग्री के अनुपात की अनदेखी की गयी.

चयनित लाभार्थियों को दिये जाते हैं मुफ्त आवास :DM

बैरिया विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका के बाद सबसे अधिक प्रधानमंत्री आवास शहरी बैरिया नगर पंचायत को मिला है.कुल 2944 प्रधानमंत्री आवास मिले हैं.

छात्र संसद प्रशिक्षण वर्ग में बताये दायित्व

नागा जी सरस्वती विद्या मन्दिर भोजापुर मे शिशु भारती, कन्या भारती और छात्र संसद प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया. छात्रों में राष्ट्रवाद के लिए इसे जरूरी बताया.

खेल मुकाबले में वारसी अखाड़ा ब्यासी अव्वल

सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में “यादगारें ईमामे हुसैन ईस्लामियाँ कमेटी”के तत्वावधान में मोहर्रम के तीजा पर खेल मुकाबले में वारसी अखाड़ा ब्यासी अव्वल रहा.

news update ballia live headlines

रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव, सेल्फी लेते वक्त नदी गिरे युवक की भी लाश मिली

इलाहाबाद स्थित नए यमुना पुल पर सेल्फी लेते समय गिर कर तीन सितंबर को नदी में डूबे युवक का शव शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे चुनार बालूघाट स्थित पक्का पुल के पास मिला.

शहर में रैली निकाली, मनाया पोलियो दिवस

पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान 15 से 23 सितंबर तक चलाया जायेगा. इसके लिए शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गयी.

10 पशुओं के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली क्षेत्र के पकड़िया ताल में 10 पशुओं सहित एक पशु चोर को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया. वह अन्य साथियों के साथ घाघरा नदी पार कर बिहार जाने की फिराक में था.

चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

क्षेत्र के नारायनपुर गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर चोरी के सामानों के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया. तीनों को हिरासत में लेने के बाद कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने तीनों के घरों और दूसरी जगहों से गांव के आसपास हुई चोरियों के सामान बरामद किये हैं.

5 लाख के 40 पेटी अवैध पटाखे बरामद

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने बांसडीह कचहरी चौराहा की इलाहाबाद बैंक शाखा के पास स्थित कोचिंग सेंटर से लगभग पांच लाख रुपये के 40 पेटी अवैध पटाखे बरामद किये हैं.

news update ballia live headlines

फर्जी सोसाइटी के शाखा प्रबंधक पुलिस हिरासत में

इलाके के कई गांवों के करीब 1500 ग्राहकों के 1.5 करोड़ रुपये लेकर फरार एक क्रेडिट सोसाइटी के स्थानीय शाखा प्रबंधक को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है.

छेड़खानी का आरोप लगा लड़कियों ने युवक को पीटा

छेड़खानी का आरोप लगा दो लड़कियों ने एक युवक को जमकर पीट दिया. छितौनी मंदिर के पास इस घटना से खलबली मच गयी. हालांकि इसको लेकर थाने में काफी बहस हुई.

स्कूल और पानी टंकी को लील लिया गंगा के उफान ने

सुबह चार बजे से जारी गंगा के उफान ने बैरिया तहसील के केहरपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग का बाकी हिस्सा लील लिया. पानी की टंकी गंगा में समा गयी

यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़े 50-50 हजार के इनामी दो सगे भाई

सन 1994 में मेसर्स धर्मराज सर्विस स्टेशन शीतलगंज में दो पक्षों के बीच विवाद में सुभाषपुर मड़ियाहूं निवासी बृजेश सिंह व राजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

BHU में स्टूडेंट्स धरना पर, यौन उत्पीड़न के आरोपी की बर्खास्तगी की मांग

आंदोलनकारी छात्राएं आरोपी विज्ञान संस्थान के जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. एसके चौबे को बर्खास्त करने की मांग कर रही हैं.

संभवतः जोड़ने की आवश्यकता आज कम हो गयी है

जब हिन्दी के पक्ष में हिन्दी भाषी भारतीयों से अधिक तत्परता दक्षिण के गैर हिन्दी भाषी लोगों में थी.संभवतः इसकी वजह हिन्दी की वह लोकप्रियता और लोगों को जोडने की क्षमता थी, जो उन दिनों की एक बडी आवश्यकता थी. संभवतः यह आवश्यकता आज कम हो गयी है.

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर शिशु वर्ग में प्रथम

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माल्देपुर में हुए खेलकूद मुकाबले में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर शिशु वर्ग में प्रथम रहा.