Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 6 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

नगरा: नगरा थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक बलिया देवेन्द्र नाथ ने कहा कि हमारा देश भाई चारा, सद्भाव, प्रेम से रहने की सीख देता है. सुख और दुख में भी हम किसी के साथ खड़े हो जाते हैं. हम किसी की जाति, धर्म को नहीं देखते हैं. हम अपने गांव, घर, जिले से बाहर जाते है तो पहले अपने जिले और गांव का नाम बताते है न कि अपनी जाति.

नगरा: थाने में पीस कमेटी की बैठक के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ चौकीदारों से रूबरू हुए. उनसे परिचय प्राप्त करने के बाद गांवों की जानकारी हासिल की. एसपी ने चौकीदारों को अपना सीयुजी नंबर दिया. उन्होंने कोई भी बात या घटना की जानकारी उनके मोबाइल तथा थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर पर देने का निर्देश दिया.

बलिया: कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने चिलकहर ब्लॉक के रामपुर गांव में चौपाल लगाकर गांव वालों से सीधा संवाद किया. आवास योजना, सड़क, बिजली, शिक्षा व्यवस्था, पेंशन, राशन और गांव में हुए विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों से पूछकर सत्यापन किया.

रसड़ा : कोतवाली क्षेत्र के बस्ती चट्टी पर बुधवार को मासूम को बोलेरो ने टक्कर मार दी. आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया. बलिया अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया. पुलिस शव और बोलेरो को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई.

बलिया : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (पूर्ण कालिक) रिचा वर्मा ने बताया है कि जनपद और तहसील स्तर पर 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी जा रही है. इसमें भूमि संबंधी, बैंक वसूली, किराएदार, धारा 138 एनआई एक्ट उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, नगर पालिका/नगर निगम टैक्स वसूली मामलों, सेवानिवृत्ति परिलाभों संबंधित मामलों की सुनवाई होगी.

बलिया: जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र जनपद में बिना पंजीकरण कराए संचालित कोचिंग पाए जाने पर कोचिंग संचालक और मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कोचिंग संचालकों और मकान मालिकों को एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण करा लेने का निर्देश दिया है.

बैरिया: इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में कटान पीड़ित बुधवार को दुबेछपरा एनएच 31 के किनारे हनुमान मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गए. इंटक नेता ने कहा कि अगर एसडीएम वार्ता करना चाहते हैं तो कटान पीड़ितों की बेघर लोगों की सूची लेकर आएं। लेखपाल के न होने से तहसील से सूची के साथ कानूनगो को बुलाया गया.

बैरिया : नीलम देवी पीजी कॉलेज धतुरी टोला के बीएड(सत्र 20018-20) के छात्राध्यापकों और छात्राध्यापिकाओं के तीसरे सेमेस्टर के प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ. समारोह का आयोजन डा. लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया में किया गया. सभी प्रशिक्षुओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौबे ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किये.

ब्रेकिंग न्यूज: सहतवार के ग्राम सभा त्रिकालपुर मे ग्राम सभा त्रिकालपुर मे मंगलवार की रात एक 26 वर्षीय युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी. सहतवार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया हास्पिटल भेज दिया. खबर सुनकर उसके परिवार के लोगों का बुरा हाल है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत सहतवार-बासडीहरोड-बलिया रेल खंड पर छह नवंबर को ब्लाक रहेगा. इस संदर्भ में कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन/रि-शेड्यूलिंग/शार्ट ओरिजिनेशन और टर्मिनेशन किए जाएंगे.

बैरिया : सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील के सभागार में 48 मामले प्रस्तुत हुए जिनमें एसडीएम ने मौके पर 4 समस्याएं निबटा दी गयीं. शेष मामले संबंधित अधिकारियों को सौंप दिये गये.

• नरही थाना क्षेत्र के पिपराकला गांव में सहजन के पेड़ के नीचे दबने से प्रेम राजभर के 20 वर्षीय बेटे आदित्य राजभर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. ये लोग सड़क पर एक दुकान के पास बैठे थे, तभी अचानक पेड़ गिर पड़ा.

• नरही थाना क्षेत्र के ही सोहांव चट्टी पर कमांडर जीप की जद में आने से वंशीधर यादव की 32 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी की मौत हो गई. चम्पा देवी पति संग बाइक से बक्सर से चितबड़ागांव स्थित अपने गांव खमीरपुर लौट रही थी. इसी दौरान कमांडर जीप की चपेट में आ गई.

• चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर ताला जड़ दिया. इसके बाद कर्मचारी सातवे वेतन आयोग के एरियर, डीए और बोनस के लिए क्रमिक अनशन पर बैठ गए. इस मौके पर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

• रसड़ा के प्रधानपुर में 2016 में पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ और वर्ष 2018 में लाखों की नलागत से पानी टंकी बनकर तैयार भी हो गई, मगर वहां से पानी की सप्लाई अभी तक नहीं हो रही है. ऐसा कहना है युवा कांग्रेस रसडा के विधान सभा इकाई अध्यक्ष सूर्यकांत यादव का. इस बात से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

• इसी तर्ज पर सुखपुरा में करीब तीन करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 2012-13 में न्यू पीएचसी परिसर में सीएचसी का निर्माण शुरू हुआ. शासन से इसके लिए धन भी अवमुक्त हो गया. मगर आज भी यक्ष प्रश्न यही है कि यहां सीएचसी कब तक चालू होगा. इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है. ग्रामीण बताते हैं कि इसकी शिकायत आजमगढ़ कमिश्नर कनक त्रिपाठी से भी की गई. मगर कोई नतीजा नहीं निकला.

• बैरिया के धतुरीटोला गांव में आयोजित हो रही लक्ष्मी नरायण महायज्ञ के लिये मंगलवार को कलश यात्रा निकली गई. गाजे-बाजे संग श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के महुली घाट से गंगाजल भरने के बाद वापस लौटे. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना की गयी.

• उधर, उद्धव दवनी गांव में चल रहे करुनानिधान महाशक्ति यज्ञ के  ददिन यज्ञ श्रद्धालुओं का पूरे दिन तांता लगा रहा. इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के लोग पहुंच रहे है. संत रामदास जी की ओर से आयोजित इस महायज्ञ में हर रोज सुबह से रात तक भीड़ रह रही है.

• टीडी कालेज में पिछले दिनों छात्र और शिक्षक के बीच हुए विवाद में शिक्षक पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार को कुंवर सिंह कालेज गेट पर कालेज प्रशासन का पुतला दहन किया. इस दौरान छात्रों ने शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की. छात्रनेताओं पर हुए मुकदमे का विरोध किया गया.

• किसान के मरने के 11 महीने बाद न सिर्फ उसके केसीसी कार्ड का नवीनीकरण हो गया, बल्कि 3 लाख 90 हजार रुपये निकाल भी लिए गए. बैरिया के हनुमानगंज निवासी व्यास मिश्र ने सेंट्रल बैंक की गोपालनगर शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण लिया था. ऋण माफी योजना में सरकार ने ऋण माफ कर दिया था. इसी बीच तीन मार्च 2018 को व्यास मिश्र की मृत्यु हो गई. उनके निधन के 11 महीने बाद उनके केसीसी ऋण खाता का नवीनीकरण चार लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ. और पैसे निकाल भी लिए गए. स्वर्गीय व्यास मिश्र की पत्नी रामपरी देवी को जब इसकी जानकारी हुई तो वे सदमे से अचेत हो गईं. उधर, सेंट्रल बैंक के गोपालनगर मौजूदा शाखा प्रबंधक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

• उधर नगरा इलाके में यूनियन बैंक की शाखा खारी में बीते तीन महीने से नेटवर्क की समस्या से खाता धारकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते न सिर्फ बैंक में लाखों का लेन-देन प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्राहकों को घंटों लाइन में खड़े होकर नेटवर्क की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है.

Tags: महायज्ञ महिला मौत युवक रसड़ा शिक्षक सीएमओ सोहांव चट्टी स्वास्थ्य कर्मचारी

Post navigation

Previous: राम मंदिर प्रकरण में पत्रकारों से सहयोग की अपील
Next: मूल किताबों की जगह पाइरेटेड किताबें बेचने का आरोप

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.