Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 54 धान क्रय केंद्र होंगे संचालित
  • Front Page
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 54 धान क्रय केंद्र होंगे संचालित

जनपद में धान क्रय किए जाने के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की
General Desk 10 October, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM Ballia Dhan Kharid 1

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे,बलिया

बलिया. जनपद में धान क्रय किए जाने के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनपद में किसानों की धान की खरीदारी 01 नवंबर से प्रारंभ की जाएगी। साथ ही सभी विकास खण्डों में कितने धान क्रय केंद्र हैं ब्लॉकवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निर्देश दिए कि तीन माह नवंबर, दिसंबर एवं जनवरी, 2026 तक धान की खरीदारी की जाएगी, इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने को कहा। जनपद में 54 धान क्रय केंद्र हैं सभी केन्द्रों पर एक-एक बड़ी होर्डिंग, कलेक्ट्रेट परिसर में एक, विकास भवन में एक बड़ी होर्डिंग लगाई जाए। जनपद बलिया मंडी में तीन एवं रसड़ा मंडी में दो धान क्रय केंद्र स्थापित होगा और वहां पर दो-दो बड़ी होर्डिंग लगाई जाए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित एमआईओ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे धान क्रय केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि गोदाम की क्षमता पर्याप्त हो, वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो, किसानों के बैठने की सुविधा हो एवं केंद्रों तक जाने वाली सड़कें ठीक हों। उन्होंने कहा कि यदि किसानों से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा और उनके आवेदन पत्रों का सत्यापन तीन दिनों में कम से कम 80 प्रतिशत अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी सचिव को निर्देश दिए गए कि सभी क्रय केंद्रों पर मौजूद कांटों की मरम्मत और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं, ताकि धान तौलने में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। बैठक में सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

—————–

 

राजस्व वादों और विरासत मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं– जिलाधिकारी

 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि 45 दिन से अधिक समय से लंबित अविवादित विरासत मामलों का अनिवार्य रूप से निस्तारण किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 2025 से पूर्व के सभी अविवादित विरासत मामलों का निपटारा हर हाल में होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि धारा 34 के तहत 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान नाराजगी जताई और तहसील सिकंदरपुर में 40 एवं तहसील बांसडीह में 21 अविवादित केस लंबित पाए गए। इस पर संबंधित एसडीएम को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इन सभी मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाए। तहसील रसड़ा में 03 वर्ष से अधिक पुराने 08 वादों के लंबित रहने पर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इनका निपटारा 15 अक्टूबर तक हर हाल में कर दिया जाए।

 

डीएम ने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि आरसीसी पोर्टल को प्रतिदिन मॉनिटर किया जाए। कितनी फाइलें उपलब्ध हैं, कितनी गायब हैं और किसने गायब की हैं, इसकी जांच कराई जाए और दोषी कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर निलंबन की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कोर्ट में तैनात कर्मचारियों पर विशेष निगरानी रखी जाए और संदेह होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही आरसीसी पोर्टल पर 2023 से अब तक के वादों की स्थिति कितने खारिज हुए, कितने कोर्ट में विचाराधीन हैं उसकी 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और न्यायिक कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की नामवार सूची उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अनावश्यक फाइल कोर्ट में न रखी जाए, यदि कोई व्यक्ति नकल हेतु आवेदन करता है, तो उसे 03 दिन के भीतर नकल प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताई और तहसील में लंबित आवेदन पत्र बैरिया में 07, बेल्थरारोड 11, बलिया सदर में 20, बांसडीह में 12, रसड़ा में 05 एवं सिकंदरपुर 01 आवेदन पत्र लंबित हैं। इन सभी लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया कार्यक्रम आज बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार

Post navigation

Previous: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 25 साल के सश्रम कारावास की सजा, जुर्माना भी
Next: Ballia-पटाखा बाजार के लिए मैदान हुआ चयनित, डीएम व एसपी ने मैदान का किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.