नगरा में एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज, अब यह दो हैं मैदान में

नगरा, बलिया. विकास खंड नगरा में प्रमुख पद के लिए गुरुवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल किये गया, जिसमें एक प्रत्याशी का पर्चा मूल प्रति में दाखिल नहीं होने के कारण खारिज हो गया.

नगरा ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है.रिटर्निंग ऑफिसर वीके मौर्य ने बताया कि अंजू पासवान पत्नी अभयनारायण पासवान निवासी चकरा कोल्हुआ, अनीता पत्नी शम्भु निवासी कोठिया व संगीता पत्नी विनोद कुमार निवासी रनऊपुर ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है. अंजू पासवान दो सेट में पर्चा दाखिल की हैं.

संगीता देवी ने अपना पर्चा की मूल प्रति में दाखिल न करके छायाप्रति में दाखिल की थी. इसलिए उनका पर्चा नियमों के मुताबिक खारिज हो गया.

मौके पर तहसीलदार बेल्थरारोड जितेंद्र सिंह तथा सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष डीके पाठक, एसआई कमलेश यादव के साथ नगरा व भीमपुरा थाने की भारी फोर्स के साथ दिनभर डटे रहे.

 

(नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)