Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • प्रेक्षक ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
  • Uncategorised

प्रेक्षक ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा
General Desk 25 November, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन में जनपद के लिए तैनात प्रेक्षक डॉ हरिओम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य चुनाव से जुड़े अधिकारियों संग बैठक की. उन्होंने सबसे पहले चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा की. सभी वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र व निर्बाध रुप से निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए. उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके कर्तव्यों व दायित्व का बोध कराते हुए कहा कि वह पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता व गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के साथ जनता को यह एहसास भी कराना है कि फ्री एंड फेयर चुनाव हो रहा है. उन्होंने मतदान व्यवस्था और पुलिस प्रबंधों की जानकारी हासिल की. कहा कि अराजक/अवांछनीय तत्वों व प्रलोभन देने वाले लोगों पर कड़ी व पैनी नजर रखी जाए. निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रेट व उड़नदस्ता की टीमें फोर्स के साथ दिन व रात में भी लगातार भ्रमण पर रहें. प्रलोभन/दावत या पैसा आदि देने वालों को दबोचें. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों व बूथों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो. अधिकारी ड्यूटी के दौरान अपनी फॉर्मल ड्रेस में रहे व अपना आईडी कार्ड लगाएं, सुपरवाइजरी रोल में दिखे. सभी सेक्टर/ जोनल मजिस्ट्रेट को मतदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी रहनी चाहिए. सभी लोग समय से पहुंचे व पोलिंग पार्टियों को प्रोटेक्शन व सम्बल प्रदान करें. कोई क्रिटिकल इवेंट आने पर समस्या का तत्काल समाधान करें. हर गतिविधि के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित करें. जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने निर्वाचन की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पोलिंग एजेंट मतदान कक्ष के बाहर बैठेंगे, सभासद पद के पोलिंग एजेंट उसी वार्ड का निवासी होने चाहिए. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने निर्वाचन संपन्न करने के लिए किए गए पुलिस प्रबंधों व सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी. इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ,नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडे सहित जोनल /सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

इन नम्बरों पर प्रेक्षक से करें सम्पर्क

प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 8299335865 व फोन नंबर 05498 -220033 है तथा उनके लाइजनिंग ऑफिसर/जिला आबकारी अधिकारी का मोबाइल नंबर 9454465622है। चुनाव सम्बन्धी कोई भी शिकायत इनसे की जा सकती है.



चुनाव की तैयारी पूरी : जिलाधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि जनपद की दो नगरपालिका व आठ नगर पंचायतों में 26 नवंबर को होने वाले मतदान की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया स्थानीय निकायों मे कुल 2 लाख 59 हजार 383 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 41 हजार 599 पुरुष व 1 लाख 17 हजार 784 महिला मतदाता हैं. सभी नगर निकायों को मिलाकर अध्यक्ष पद के लिए कुल 106 प्रत्याशी तथा सभासद पद के लिए 964 प्रत्याशी मैदान में हैं. सभी दस निकायों में कुल 167 वार्डो में होने वाले मतदान के लिए 115 मतदान केंद्र व 387 बूथ बनाए गए हैं. इसमें 50 केंद्र संवेदनशील, 53 अतिसंवेदनशील व 12 अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में है. उन्होंने बताया बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्चियां बांटी करीब अधिकांश घरों तक पहुंच चुकी है और अभी भी युद्धस्तर पर वितरण जारी है.

उन्होंने बताया कि मतदान संपन्न कराने के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा कुल 1703 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं. कुल 1280 मतपेटिकाएं प्रयोग में लाई जाएगी. हर बूथ पर अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए दो मतपेटी व एक अतिरिक्त सहित कुल तीन मतपेटी दी जाएगी. मतदान के दिन चेयरमैन प्रत्याशी अनुमति लेकर एक गाड़ी से चल सकेंगे. उन्होंने बताया कि 38 बूथों पर वेब कैमरे से वेबकास्टिंग होगी. उस बूथ पर चुनाव आयोग की भाी नजर रहेगी. मतदान केंद्र के 100 मीटर का एरिया पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा. गाड़ियां मतदान कैंपस के अंदर कतई प्रवेश नहीं करेंगी. मतदान के​ दिन अवकाश रहेगा. सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी नगर निकाय क्षेत्रों में बंद रहेंगे. इसके अलावा 24 नवंबर की शाम 5 बजे से 26 नवंबर को मतदान समाप्त होने तक पूरे जनपद में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा. विशेष रूप से सिकंदरपुर व बलिया कस्बे में विशेष सतर्कता बरती जाएगी.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एसपी

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि निर्वाचन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. तीन सुपर जोन ,चार एडिशनल सुपर जोन 14 जोन बनाए गए हैं. कुल मिलाकर 24 थाना प्रभारी, 237 उप निरीक्षक, 129 हेड कांस्टेबल, 1824 कांस्टेबल 1835 होमगार्ड लगाए गये हैं. इसके अलावा एक कम्पनी सीपीएमएफ, तीन कंपनी व एक प्लाटून पीएसी भी तैनात की जा रही है. समस्त नगर निकायों में कुल 114 मतदान केंद्र हैं. प्रत्येक मतदान केंद्रों पर 1 उपनिरीक्षक, 2 सशस्त्र व दो नि:शस्त्र आरक्षी व 4 होमागार्ड जवान रहेंगे. जहां 5 से अधिक बूथ होगा वहां पीएसी रहेगी. 13 बूथ वाले मतदान केंद्र पर 3 एसआई, 2 मुख्य आरक्षी, 13 सशस्त्र आरक्षी, 13 नि:शस्त्र आरक्षी, 26 होमगार्ड व एक सेक्शन पीएसी को तैनात किया जाएगा. सुपर जोनल में एएसपी स्तर से अधिकारी तैनात किये गये है. जिनके साथ एक एसआई, दो सशस्त्र आरक्षी, 4 होमगार्ड व एक सेक्शन पीएसी रहेगी. अतिरिक्त सुपरजोनल में सीओ स्तर से अधिकारी है. जिनके साथ एक उप निरीक्षक, दो सशस्त्र व दो नि:शस्त्र आरक्षी, दो होमागार्ड व पीएसी के जवान रहेंगे. सेक्टर पुलिस मोबाइल के अलावा अन्य पर्याप्त मात्रा में फोर्स नगर निकाय में सख्ती से काम करेगी

सैकड़ों हुए जिला बदर, बरामद हुई अवैध शराब

एसपी अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक 8562 लीटर अंग्रेजी शराब व 3057 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है. लाइसेंसी दुकानों का निरीक्षण कर लिया गया है. आचार संहिता के उल्लंघन में 14 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. सैकड़ों बदमाशों को जिला बदर किया गया है.

Related

Tags: निकाय चुनाव 2017 बलिया समीक्षा बैठक

Post navigation

Previous: अधेड़ चुपके से कर रहा था शादी, पहली पत्नी पहुंच कर की हंगामा
Next: शहर के विभिन्न क्षेत्रों उड़ा ड्रोन कैमरा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.