दयाशंकर सिंह की भाजपा में वापसी

लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से स्वाति सिंह की शानदार जीत ने भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की वापसी का रास्ता आखिरकार साफ कर दिया.  शनिवार की  बलिया लाइव की खबर सही निकली, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को ट्वीट कर दयाशंकर सिंह के निष्कासन वापस लेने की पुष्टि कर दी.