Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजन की नई तिथि घोषित
  • बलिया शहर

जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजन की नई तिथि घोषित

Central Desk 13 April, 2022 1 minute read
veer lorik sports stadium

बलिया. खेल निदेशालयय उ.प्र. लखनऊ द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में वर्ष 2022-23 में प्रवेश हेतु निम्नांकित खेलों में 12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन निम्न तिथियों में जिला खेल कार्यालय, वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में किया जायेगा. जिसमें जिम्नास्टिक, तैराकी, हाकी, कुश्ती, वालीबाल एवं बैडमिंटन के खेलों का चयन ट्रायल्स 11,12 एवं 13 अप्रैल को सम्पन्न हो गये हैं, इन खेलों के चयन परीक्षण को निरस्त कर दिया गया है. इन खेलों में पुनः चयन ट्रायल्स 18 अप्रैल को अन्य निर्धारित खेलों के साथ पुनः आयोजित किये जायेगे. साथ ही पूर्व निर्धारित चयन ट्रायल्स बालिकाओं की वालीबाल, बैडमिंटन एवं टेबुल-टेनिस 15 अप्रैल को, बालकों की क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी 16 अप्रैल एवं बालिकाओं की कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी 17 अप्रैल तथा बालकों की एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो एवं हैण्डबाल 18 अप्रैल एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, हैण्डबाल 19 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जायेगा. चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु जिम्नास्टिक एवं तैराकी खेलों में दिनांक 1 अप्रैल, 2022 को 12 वर्ष से कम एवं अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम होनी चाहिए. आयु के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को विद्यालय द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। यदि किसी कारण वश चयन/ट्रायल्स के समय जन्मतिथि प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित करवाना सम्भव न हो तो स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र एवं अभ्यर्थी के माता/पिता द्वारा जन्मतिथि के सम्बन्ध में नोटरी शपथ पत्र प्राप्त किया जायेगा. अभ्यर्थियों को आधार कार्ड भी लाना अनिवार्य है. चयन के उपरान्त छात्रावास में प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित टी.सी. लाना अनिवार्य होगा.

क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि चयन-ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक बालक-बालिका किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय, वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित होकर 10 रुपये प्रति- जमा कर आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकतें है तथा निर्धारित तिथियों में चयन-ट्रायल प्रारम्भ होने से पूर्व अपना आवेदन-पत्र उपरोक्त समस्त औपचाक्तिाएं पूर्ण करके जिला खेल कार्यालय, बलिया में जमा करने के उपरान्त चयन ट्रायल में भाग ले सकतें है.

साथ ही आवासीय क्रीड़ा छात्रावास खेल निदेशालय उ.प्र0 द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके अन्तर्गत प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश दे कर विभिन्न खेलों में नियमित रूप से खेलों के विशेष प्रशिक्षण के साथ ही पढ़ाई, आवास, भोजन, चिकित्सा आदि की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है. जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन करते रहें है. आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, बलिया में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया वीर लोरिक स्टेडियम स्पोर्ट्स

Post navigation

Previous: दुर्गेश सिंह ने बलिया का नाम किया रोशन, नीति आयोग ने ‘परिवर्तन के संरक्षक’ के रूप में किया नियुक्त
Next: रसायन विज्ञान के पेपर लीक मामले में आंतरिक सचल दस्ता की मुख्य भूमिका

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.