मुहम्मदाबाद में टूट गई हैं दलीय सीमाएं – मनोज सिन्हा

गाजीपुर। अपने तूफानी चुनावी दौरे के तहतं मनोज सिन्‍हा नोनहरा की जनसभा को संबोधित कर देर शाम मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अलका राय के प्रचार के लिए मंगलवार को सोनाड़ी गांव पहुंचे. मंगलवार को रेल राज्य मंत्री की मुहम्मदाबाद क्षेत्र में कई जनसभाओं में कार्यक्रम तय था.

अपने संबोधन में मनोज सिन्हा ने कहा कि एक तरफ विकास करने वाली पार्टी की प्रत्‍याशी अलका राय हैं तो दूसरी तरफ हत्‍यारे हैं. अंसारी बंधुओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को गुमान हो गया कि वह जो चाहें करा सकतें हैं. वह अपनी तकरीरों में प्रदेश के मुखिया तक को नंगा करने की बात करते हैं. शायद उनको इस बात का पता नहीं है कि इसी अहंकार के चलते स्व. इंदिरा गांधी को भी हार का स्‍वाद चखना पड़ा था. इस बार मुहम्‍मदाबाद विधान सभा का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है. यहां जातीय और दलीय सीमाएं टूट गई हैं और यहां के लोग सिर्फ विकास देखना चाहते हैं और वह स्‍वयं इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.

इस मौके पर कनुवान के पूर्व प्रधान रमाशिश राजभर अपने सहयोगियों के साथ भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की. इस अवसर पर पूर्व विधायक पशुपति राय, जिलाध्‍यक्ष भानू प्रताप सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विजय शंकर राय, डॉ. व्‍यासमुनि राय, राजेंद्र चौधरी, रमापतिराम शास्‍त्री, कृष्‍ण बिहारी राय, ओमप्रकाश राय, बृजेश राय, आनंद राय मुन्‍ना, पीयूष राय, शशांक राय, रविंद्र नाथ राय, प्रभूनाथ राय, बलिराम वर्मा आदि मौजूद थे. अध्‍यक्षता रामाशीष राजभर व संचालन मनोज पांडेय ने किया.