Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • प्रभारी मंत्री ने दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • Front Page
  • बलिया शहर

प्रभारी मंत्री ने दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की
General Desk 17 September, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Dayashankar mishra samiksha baithak

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण के प्रति अधिकारी जिम्मेदार बनें और समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक समाधान सुनिश्चित कराएं.

प्रभारी मंत्री ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की. सफाई अभियान के बावत निर्देश दिया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नालियों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई सुनिश्चित किया जाए.जाम पड़ी नालियों की शिकायत मिलने पर नगरपालिका ईओ सुभाष कुमार को फटकार लगाते हुए कहा कि अभियान चलाकर नालियां साफ कराएं. प्लास्टिक मुक्त बलिया बनाने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया.

जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी ली. कहा कि पाईप डालने के बाद जल्द से जल्द खोदी गयी सड़क की मरम्मत भी करा दिया जाए. अमृत सरोवरों को नहरों से जोड़ने पर भी बरसात के बाद काम करने का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया.

धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों की भी जानकारी लेने के बाद कहा कि इस बार धान की उत्पादकता अच्छी होगी, लिहाजा पर्याप्त संख्या में धान क्रय केंद्र खोले जाएं. खरीद में किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. ट्रांसफार्मर जलने के बाद समय से बदले जाने व बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से लेने का निर्देश विद्युत विभाग के अभियंताओं को दिया।

 

इमरजेंसी में हमेशा रहे जीवनरक्षक दवाएं

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्था में अभी भी सुधार की आवश्यकता है. इमरजेंसी में कम से कम ऐसी सभी जीवनरक्षक दवाएं हो, जिससे किसी गंभीर मरीज के भी आने पर उसका तात्कालिक इलाज करने के बाद ही रेफर की आवश्यकता पड़े. आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत लम्बित गोल्डेन कार्ड को अभियान चलाकर बनवाने को कहा. यह भी निर्देश दिया कि जिला अस्पताल में जो मशीनें खराब हैं, ऐसी मशीनों की सूची बनाकर जिलाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि शासन स्तर से उपलब्ध करा सके.

 

बाढ़ पीड़ितों की सेवा को तत्पर रहें अधिकारी

बाढ़ को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि तटबंधों पर हमेशा निगरानी रखी जाए.नावों की पर्याप्त उपलब्धता हो. हेल्पलाईन नम्बर हो, जिस पर किसी भी आवश्यकता के लिए कोई बाढ़पीड़ित कॉल कर सके. प्रशासनिक अधिकारी हमेशा बाढ़ क्षेत्रों में दौरा करते रहें. बाढ शरणालयों में भी भोजन, पानी, प्रकाश व अन्य व्यवस्था सुदृढ़ रखें. उन्होंने सभी तटबंधों की स्थिति व जल स्तर के बारे में बाढ खण्ड के एक्सईएन से जरूरी जानकारी ली.स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को भी अलर्ट रह कर स्वास्थ्य सेवा देने का निर्देश दिया.

 

बैठक में जिलाधिकारी से कहा कि पोर्टल की समीक्षा करते रहें और गलत निस्तारण मिले तो सम्बन्धित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करें. राजस्व के मामले अधिकांश आते हैं, लिहाजा इन पर विशेष फोकस करें जो कानूनगो-लेखपाल जनता के कार्य में रूचि नहीं लेते हो, उस पर सख्त कार्रवाई करें.

राजस्व न्यायालयों में तमाम वाद ऐसे हैं, जिसमें रूचि लेने मात्र से त्वरित न्याय दिलाया जा सकता है.उन्होंने कहा कि पांव जमा कर एक ही हल्के या तहसील में बने लेखपालों और पंचायत या ब्लॉक में जमे पंचायत सचिवों को हटाने की कार्यवाही की जाए. पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर को निर्देश दिया कि थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए. गश्ती वाले वाहन लगातार मूवमेंट करती रहें. सड़क पर पुलिस दिखेगी तो निश्चित रूप से अपराध नहीं होगा.

बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रांतवीर, सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया, एडीएम डीपी सिंह, एएसपी अनिल झा, सीएमओ डॉ वीपी द्विवेदी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

 

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत-पत्र वितरित

बलिया .उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड  के निर्देश पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के चयनित लाभार्थियों को चयन प्रमाण पत्र वितरित किया गया.

यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के  02 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 05 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र व 02 लाभार्थियों को ऋण वितरण का डेमो चेक वितरित किया गया.

कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग तथा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहें.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news प्रभारी मंत्री ने दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ बलिया बलिया कार्यक्रम आज बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया समाचार

Post navigation

Previous: बेल्थरारोड: विधि-विधान से हुआ भगवान विश्वकर्मा का पूजन
Next: बिजली का करंट लगने से विवाहिता की मौत, बचाने आई सास भी गंभीर रूप से झुलसी

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.