92.4 प्रतिशत अंक के साथ एलएन की मिकी वर्मा प्रथम

सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी सिवान कला की सीबीएसई इंटर की परीक्षा फल 94 प्रतिशत रहा.

नियाज अहमद

परीक्षा में शामिल कुल 103 परीक्षार्थियों में 97 उत्तीर्ण रहे. परिणाम आने के बाद विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा. प्रबंधक नियाज अहमद में सफल छात्र छात्राओं को मिठाई खिला उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया. बताया कि मिक्की वर्मा, रुदल गुप्ता, अंजलि तिवारी क्रमशः 92.4 ,85.8 व 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.