भाजपा सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी को लेकर बांसडीह में मंडल कार्यशाला

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

रविशंकर पांडे, बांसडीह

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बांसडीह डाकबंगला में भाजपा बांसडीह मंडल की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने किया।

कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री प्रयाग चौहान उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में प्रयाग चौहान ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि परिवार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों से विपक्ष के हौसले पस्त हो गए हैं।

मंडल संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

कार्यशाला के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता दिग्विजय सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी अनुभव सिंह, दिलीप गुप्ता, रंजना सिंह, मूनजी गोंड, राजेंद्र सिंह, तेजबहादुर रावत, सिंपी सिंह, अवनीश मिश्रा, अनिल वर्मा, बलिराम साहनी, रजत श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel