Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, परंपरागत करतबों के साथ गोड़ऊ और धोबऊ नाच के रंग भी दिखे
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, परंपरागत करतबों के साथ गोड़ऊ और धोबऊ नाच के रंग भी दिखे

महावीरी झण्डे का ऐतिहासिक जुलूस हर साल की भांति इस साल भी श्री महावीरी झण्डा समिति मानस मंदिर रेलवे चौक तथा श्री महावीरी झण्डा एवं दुर्गा पूजा समिति यूनाईटेड क्लब पूर्वी महाल की ओर से मंगलवार को निकाला गया।
General Desk 3 September, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Mahaveeri Jhanda

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया। महावीरी झण्डे का ऐतिहासिक जुलूस हर साल की भांति इस साल भी श्री महावीरी झण्डा समिति मानस मंदिर रेलवे चौक तथा श्री महावीरी झण्डा एवं दुर्गा पूजा समिति यूनाईटेड क्लब पूर्वी महाल की ओर से मंगलवार को निकाला गया।

मानस मंदिर रेलवे चौक पर विधि विधान से पूजा पाठ, हवन के बाद आदि सम्पन्न किया गया ।  वहीं यूनाईटेड क्लब के प्रांगड़ में विधि विधान से पूजन पाठ एवं ध्वजारोहण के बाद जुलूस निकाला गया।

जुलूस सर्व प्रथम यूनाईटेड क्लब तथा मानस मंदिर की ओर से एक साथ अपने-अपने स्थान से हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के साथ आकर्षक सजावट के बीच निकाला गया। दोनों संस्थाओं के बैनर तले एक दर्जन झण्डे, ऊंट, घोड़ों पर सवार बच्चों संग की कतार जहां दिखलाई दे रही थी वहीं विभिन्न प्रकार के ट्रैक्टर ट्रालियों पर झांकियां सजाई गई थी।

Mahaveeri Jhanda

डीजे की धुन पर युवा थिरकते देखे गये। खिलाड़ियों के जोखिम भरे खेलों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। कलाकारों द्वारा बैण्ड बाजा, भगवान भोले शंकर व पार्वती का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया था। राधा कृष्ण की आकर्षक घार्मिक नृत्य झांकी प्रदर्शित की गयी थी।

झांकियों का प्रदर्शन न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी की तरफ से किया गया था। जिसको देखने वालों की भीड़ कम नही हो रही थी। इस जुलूस में गोड़ऊ, धोबऊ नाच की व्यवस्था परम्परागत तरीके से प्रस्तुत किया गया था।

महावीर झंडा जुलूस में मंगलवार को करतब दिखाने के दौरान  खिलाड़ी अभिषेक कुमार 26 वर्ष पुत्र प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहा करतब दिखा रहे। और खिलाड़ी की मदद से उसको सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल किया गया। घायल  खिलाड़ी अभिषेक कुमार जनपद बलिया नगर पालिका निवासी  है।

Mahaveeri Jhanda

साहू समाज के लागों ने प्याऊ की व्यवस्था की थी, हर किसी को बिस्कुट के साथ पानी पिलाया जा रहा था। सब्जी मण्डी मेन रोड पर रसदार बुनिया का मिष्ठान वितारित कर पानी पिलाया जा रहा था। जामा मस्जिद के सामने युवा समाज सेवी खालिद जहीर ने मेले में पधारे मेलार्थियों के लिए शुद्ध पेय जल की ब्यवस्था किया था।

सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मैदान, मोहन मार्केट, श्याम सुन्दरी बालिका इण्टर कालेज गली, नगर पंचायत गली को पुरानी शर्तो के अनुसार बांस बल्ली से प्रतिबन्धित मार्गो को सील कर दिया गया था।

श्री महाबीरी झण्डा समिति मानस मंदिर रेलवे चैक के अध्यक्ष रमेश कुमार मद्धेशिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान, नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, अतुल कुमार, मोहन प्रसाद एडवोकेट, उपेन्द्र कुमार मन्टू, अजीत मोदनवाल, बैजनाथ साहू, पुरुषोत्तम वर्मा, आदि लोग जुलूस शुभारम्भ के मौके पर मौजूद रहे।

श्री महाबीरी झण्डा एवं दुर्गा पूजा समिति यूनाईटेड क्लब पूर्वी माहाल की ओर से पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया, भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी छटठूराम, अध्यक्ष शनि जायसवाल, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, भरत जायसवाल, मोनू मित्तल, प्रशान्त जायसवाल मन्टू, नीरज तिवारी, गुलाब चन्द मौर्य कैप्टन, सुनील कुमार जायसवाल टिंकू, गुलाब चन्द भोलू, शिव कुमार जायसवाल, आदित्य नारायण, मोहन मद्धेशिया, नीर शंकर मोदनवाल, पिक्की वर्मा, माखन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

सुरक्षा ब्यवस्था की दृष्टि से तीन पुलिस क्षेत्राधिकारियों में आशीष मिश्रा-सिकन्दरपुर, मो. फहीम कुरैशी-रसड़ा, मो0 उस्मान-बैरिया के पर्यवेक्षण में थाना-नगरा, हल्दी, सिकन्दरपुर, दुबहड़, भीमपुरा, सहतवार, बांसडीह रोड, फेफना, सुखपुरा, दोकटी, बैरिया, चितबड़ा गांव, पकड़ी, नरही, खेजुरी, दुबहड़, अपराध शाखा, रसड़ा, मनियर, गड़वार, रेवती, बांसडीह, कोतवाली, महिला थाना से भारी संख्या में आरक्षी, महिला आरक्षी, फायर ब्रिगेड-1, टीयर गैस-2, दोनों जुलूसों में अलग-अलग कैमरा मैन आदि के साथ गुप्तचर शाखा के लोग तैनात किये गये थे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने भी जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सम्पूर्ण जुलूस का सुपरविजन तहसीलदार संतोष शुक्ला एवं सीओ रसड़ा मो फहीम कुरैशी, प्रभारी उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह, मोबाईल पार्टी/ड्यूटी चेकिंग एवं पुलिस चैकी प्रभारी सीयर देवेन्द्र कुमार ने सदल बल बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड महावीरी झंडा जुलूस

Post navigation

Previous: पोषण पोटली लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी पहुंची टीबी के मरीज के घर
Next: ब्यूटीशियन का कोर्स करके बना सकती हैं शानदार करियर, बलिया में यूनिवर्सिटी से कर सकती हैं कोर्स

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.