Skip to content
27 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • विवेक तिवारी हत्याकांडः आरोपी सिपाही की ‘करोड़ों की मालकिन’ पत्नी का बलिया तबादला, मगर…
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

विवेक तिवारी हत्याकांडः आरोपी सिपाही की ‘करोड़ों की मालकिन’ पत्नी का बलिया तबादला, मगर…

विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य अारोपी प्रशान्त चौधरी की पत्नी राखी मलिक का तबादला लखनऊ से 450 किलोमीटर दूर बलिया जिले में कर दिया गया है. यह खबर बुधवार को दोपहर बाद राजधानी के पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय रही.
News Desk 3 October, 2018 1 minute read
PRASHANT_CHAUDHARY_RAKHI

लखनऊ। विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य अारोपी प्रशान्त चौधरी की पत्नी राखी मलिक का तबादला लखनऊ से 450 किलोमीटर दूर बलिया जिले में कर दिया गया है. यह खबर बुधवार को दोपहर बाद राजधानी के पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय रही. हालांकि देर शाम डीजीपी कार्यालय के सूत्रों ने साफ कर दिया कि राखी मलिक के तबादले की सूचना गलत है, उसकी तैनाती फिलहाल राजधानी के गोमती नगर थाने में ही है.

गौरतलब है कि लखनऊ के गोमती नगर इलाके में हत्या के आरोप में आरक्षी प्रशांत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही उसकी आरक्षी पत्नी राखी मलिक ने रविवार सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के शिविर कार्यालय पर जमकर हंगामा किया था. राखी पर आरोप है कि वो इस मामले में अपने पति की बचाव कर रही थी और लगातार तूल दे रही थी. इसके अलावा चश्मदीद सना ने भी आशंका जतायी थी कि उसे बोलकर तहरीर लिखाने वाली भी राखी हो सकती है. उसने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था. मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों संग भी उसने बदसलूकी की थी. इसके बाद गोमतीनगर पुलिस उसे थाने ले गई.

दूसरी तरफ प्रशांत के समर्थन में चंदा जमा करने वाली पोस्ट के वायरल होने के बाद राखी मलिक के बैंक अकाउंट में 5.28 लाख रुपये जमा होने की भी सूचना है. बताया जाता है कि 25 सितंबर तक राखी के एकांउट में 447.26 रुपये बैलेंस था. 30 सिंतबर तक कोई ट्रांजक्शन नहीं हुआ, लेकिन विवेक हत्याकांड के अलगे ही दिन राखी के खाने में अचानक पैसे ट्रांसफर होने लगे. जमा होने वाली राशी 50-1000 रुपये तक बतायी जा रही है. 1 अक्टूबर तक इस खाते में 5.28 लाख रुपये जमा बताए जा रहे हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है.

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक हत्यारोपी कांस्टेबल प्रशांत चौधऱी की पत्नी राखी मलिक मेरठ के भदौड़ा गांव की रहने वाली है. गांव में राखी के पास लगभग 80 बीघा जमीन है, जिस पर गन्ने की खेती होती है. इस जमीन की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस खेत से राखी के परिजनों को करीब 10 लाख रुपये सालाना आमदनी होती है. राखी की सैलरी इसमें नहीं जोड़ा गया है. दूसरी तरफ चर्चा है कि आर्थिक रूप से सम्पन्न राखी वक्त जरूरत में साथी पुलिसकर्मियों की मदद करने में दरियादिली दिखाती रही है.

इसी क्रम में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप पर कार्रवाई के खिलाफ यूपी पुलिस लामबंद होती नजर आ रही है. कोशिश है कि सूबे के सभी पुलिसकर्मी विवेक हत्याकांड में एकतरफा कार्रवाई और अन्य विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहें.  इसके लिए यूपी राज्य पुलिस कर्मचारी परिषद की ओर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें विवेक तिवारी हत्याकांड में सिपाहियों पर कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विरोध की तैयारी की गई है.

Tags: मेरठ लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड

Post navigation

Previous: शान्ति समिति की बैठक में दुर्गापूजा शान्तिपूर्ण मनाने की बनी नीति
Next: देश के प्रथम राष्ट्रपति की ससुराल में विकास ठप, सचिव पर उदासीनता का आरोप

ये भी पढ़ें

chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026
Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

You may have missed

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.