Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया क्षेत्र में 4 में तीन गेहूं खरीद केंद्रों पर ताला, परेशान किसान यहां-वहां भटकने को मजबूर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

बैरिया क्षेत्र में 4 में तीन गेहूं खरीद केंद्रों पर ताला, परेशान किसान यहां-वहां भटकने को मजबूर

Remote Desk 8 May, 2021 1 minute read
Hanumanganj Wheat Center

बैरिया,बलिया. बैरिया तहसील के अंतर्गत निर्धारित किए गए 4 राजकीय गेहूं क्रय केंद्रों में से 3 पर अभी भी ताले लटक रहे हैं. अपना गेहूं तैयार कर किसान जल्दी से जल्दी गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचाने को तैयार है, लेकिन क्रय शुरू न होने से किसान परेशान है. फिलहाल एकमात्र हाट निरीक्षक गोदाम रानीगंज का क्रय केंद्र चालू है, लेकिन खरीद की रफ्तार बहुत ही धीमी है.

 

उल्लेखनीय है कि बैरिया तहसील अंतर्गत हॉट निरीक्षक गोदाम रानीगंज (दाल मिल दलपतपुर), हॉट निरीक्षक गोदाम लालगंज एवं न्यू कृषि मंडी समिति रानीगंज (सोनबरसा) में खाद्य एवं रसद विभाग का तथा साधन सहकारी समिति हनुमानगंज मानगढ़ में साधन सहकारी समिति का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र खुलना निर्धारित किया गया है. जिसमें से एकमात्र हॉट निरीक्षक गोदाम रानीगंज (दलपतपुर) पर ही किसानों से गेहूं की खरीद हो रही है.

 

क्रय केंद्र प्रभारी/हॉट निरीक्षक रानीगंज के अनुसार अभी तक इस केंद्र से 86 किसानों से 2885 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है, तथा 21 मई तक का टोकन किसानों के पास उपलब्ध है. वह अपना गेहूं लेकर आएंगे.

 

 

 

हाट निरीक्षक रानीगंज प्रदीप जायसवाल के अनुसार हॉट निरीक्षक गोदाम लालगंज के गेहूं क्रय केंद्र पर के पिछले ठेकेदार ने काम करने से मना कर दिया है. मजदूर, जनरेटर, बोरे में गेहूं की पैकिंग तथा परिवहन का जिम्मा ठेकेदार का ही होता है ऐसे में दूसरे ठेकेदार से बात की जा रही है. उम्मीद है कि अगले 10 मई से लालगंज क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद चालू हो जाएगा.

 

साधन सहकारी समिति हनुमानगंज मानगढ़ मे गेहूं की खरीद न होने पर शनिवार को बैरिया तहसीलदार शिवसागर दुबे मौके पर पहुंचे. वहां सचिव को बुलाकर तत्काल खरीद शुरू करने का निर्देश दिए.

 

1265 किसानों ने 31580 कुंतल गेहूं बिक्री के लिए कराया है पंजीकरण

 

बैरिया. बैरिया तहसील अंतर्गत कुल 4 गेहूं क्रय केंद्रों पर अपने उत्पाद की बिक्री के लिए 1265 किसानों ने 31580 कुंतल गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है. जिसमें से अभी तक 86 किसानों के 6885 कुंतल की ही खरीद हो सकी है जबकि 24,695 कुंतल गेहूं बेचने के लिए 1179 किसान अपने संबंधित राजकीय गेहूं क्रय केंद्रों पर घूम रहे हैं.

 

किसानों ने बताई यह समस्या

 

बैरिया क्षेत्र के गेहूं उत्पादक किसानों की शिकायत है कि तहसील से सत्यापन कराने के बाद जब हम अपने मोबाइल से अथवा जन सेवा केंद्र से टोकन जारी कराने के लिए जाते हैं तो निर्धारित समय 10:00 बजे सुबह पोर्टल खुलता है लेकिन 10 से 15 मिनट के अंदर ही टोकन फुल हो जाते हैं.

लगातार 10-15 दिन प्रयास करने के बाद ही टोकन मिल पा रहा है. उधर क्रय केंद्र लालगंज व सोनबरसा में लगभग 250 लोगों का टोकन जारी होने के बावजूद अभी तक गेहूं की खरीद नहीं की गई. जैसा कि 15 दिनों के अंदर अगर गेहूं नहीं बेचा गया तो फिर वह टोकन कैंसिल हो जाएगा और फिर नए सिरे से टोकन जारी कराना पड़ेगा. ऐसे में किसान परेशान है. किसानों ने जिलाधिकारी से तत्काल बैरिया तहसील क्षेत्र के सभी गेहूं क्रय केंद्रों को चालू करा कर जल्द से जल्द खरीद कराने की मांग की है.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: बैरिया क्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन नहीं होने पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने जताई नाराजगी, कहा सबको बराबर मिले वैक्सीन
Next: ईद के त्योहार को देखते हुए डीएम अदिति सिंह ने बुलाई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, यह महत्वपूर्ण निर्देश दिए

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.