Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • Trailer Launch : कीर्ति आजाद की फिल्‍म ‘किरकेट – बिहार के अपमान से सम्‍मान तक’ का ट्रेलर जारी
  • लाइफ मंत्रा

Trailer Launch : कीर्ति आजाद की फिल्‍म ‘किरकेट – बिहार के अपमान से सम्‍मान तक’ का ट्रेलर जारी

इस फिल्‍म में मूल रूप से बिहार क्रिकेट संघ के बंटवारे और उसी रणजी टीम की मान्‍यता रद्द करने की कहानी को दिखाया गया है. इसके जरिये देश के क्रिकेट जगत में होने वाली राजनीति को भी दिखाया गया है.
News Desk 8 September, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
KIRTI_AZAD_FILM

बॉलीवुड में क्रिकेट और क्रिकेटरों के जीवन एक से एक फिल्‍में बनी, जिन्‍हें लोगों ने बेहद पसंद भी किया. इन दिनों 1983 वर्ल्‍ड कप जीत पर रणवीर सिंह एक फिल्‍म लेकर आ रहे हैं और अब उसी विश्‍व विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कीर्ति आजाद भी एक फिल्‍म ‘किरकेट – बिहार के अपमान से सम्‍मान तक’ लेकर तैयार हैं, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों एक समारोह के दौरान रिलीज किया गया. फिल्‍म के ट्रेलर लांच के दौरान कीर्ति आजाद, अतुल वासन समेत कई बड़े स्‍टार्स ने भी शिरकत की. बता दें कि कीर्ति आजाद की यह फिल्‍म बिहार में क्रिकेट और उसके भविष्‍य की कहानी को लेकर बनाई गई है, जिसमें राजनीति का छौंका भी लगाया गया है.

फिल्‍म को येन मूवीज ने ए स्‍क्‍वायर प्रोडक्‍शंस, धर्मराज फिल्‍म्स और जे के एम फिल्‍म्स के सहयोग से बनाई गई है. इसके निर्माता आरके जलान, सोनू झा और विशाल तिवारी, सह निर्माता यूसुफ शेख हैं. जबकि फिल्‍म को योंगेंद्र सिंह ने डायरेक्‍ट किया है. इस फिल्‍म में कीर्ति आजाद मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो क्रिकेट की दुनिया में बिहारी की खोई अस्मिता को वापस दिलाते नजर आ रहे हैं.

इस फिल्‍म में मूल रूप से बिहार क्रिकेट संघ के बंटवारे और उसी रणजी टीम की मान्‍यता रद्द करने की कहानी को दिखाया गया है. इसके जरिये देश के क्रिकेट जगत में होने वाली राजनीति को भी दिखाया गया है. ट्रेलर में बिहार में खेलों की स्थिति को लेकर एक डायलॉग है – ‘बिहार में लोग किरकेट खेलते हैं, क्रिकेट नहीं.‘ कीर्ति आजाद लोगों की इस समझ को दूर करने के लिए संकल्‍प लेते नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में बिहार के जातिगत राजनीति से खेल को होने वाले नुकसान को दिखाया गया है.

फिल्म में बिहार क्रिकेट की कहानी और 2016 तक क्रिकेट के लिए के खिलाडि़यों की भूख को दर्शाया गया है. इसी विषय पर फिल्म पर फैक्ट और फिक्शन का संयोजन है. इसमें कीर्ति आज़ाद के संघर्ष और उपलब्धियों का भी वर्णन किया गया है. फिल्‍म की कहानी विशाल विजय कुमार ने लिखी है.

कीर्ति आजाद के अलावा फिल्‍म में विशाल तिवारी, सोनम छाबड़ा, सोनू झा, देव सिंह, सैफल्‍ला रहमानी, अजय उपाध्‍याय, रोहित सिंह मटरू जैसे कलाकार मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं. पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं. फिल्‍म के लिए लोगों को अभी फिलहाल इंतजार करना होगा, क्‍योंकि इसका रिलीज डेट अभी आउट नहीं किया गया है.

Related

Tags: क्रिकेट फिल्म बिहार राजनीति विश्वकप

Post navigation

Previous: जेवर चोरी मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Next: लकड़सुंघवा टू बच्चा चोर वाया मुंहनोचवा-चोटीकटवा

ये भी पढ़ें

Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Parashar Muni dham mela
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

महर्षि पाराशर मुनि की तपोभूमि पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यहां के पोखरे में लगाई डुबकी

General Desk 7 September, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.