Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • राजा सुरथ ने करवाया था अवनी नाथ महादेव मंदिर का निर्माण
  • लाइफ मंत्रा

राजा सुरथ ने करवाया था अवनी नाथ महादेव मंदिर का निर्माण

राजा सुरथ ने वही रुककर आस पास के लोगों के प्रयास से लगभग चौदह किलोमीटर की खुदाई कर सुरहताल का निर्माण करवाया.
News Desk 19 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
बांसडीह (बलिया) से रविशंकर पांडेय

सुरहताल के किनारे बाबा अवनी नाथ महादेव का मंदिर स्थित है. बलिया-बाँसडीह मार्ग स्थित बड्सरी गांव के पास एक किलोमीटर पश्चिम के तरफ है यह मंदिर. सुरहा ताल की हरी-भरी वादियां इस मंदिर को चार चांद लगाती हैं.

मान्यता है कि अवनी नाथ महादेव मंदिर का निर्माण राजा सुरथ ने करवाया था. राजा सुरथ अपने सभी राज्य हार कर और कुष्ठरोग से पीड़ित हो यहाँ आकर जंगल मे छिपकर रह रहे थे. उस समय सुरहताल नहीं था. राजा सुरथ को शौच के लिए जाना था, किंतु आसपास पानी नहीं था. वह मजबूर थे. इसी दौरान किसी कुम्हार ने वहां खुदाई करवाया. इसके के बाद वहां पानी का भंडार मिला.

इसी पानी से राजा सुरथ ने अपने हाथ साफ किए. हाथ साफ करते वक्त उस मिट्टी और पानी के प्रभाव से उनका हाथ सुवर्ण हो गया. राजा सुरथ ने वही रुककर आस पास के लोगों के प्रयास से लगभग चौदह किलोमीटर की खुदाई कर सुरहताल का निर्माण करवाया. आज भी राजा सुरथ के नाम पर ही सुरहताल पहचाना जाता है.

इसके बाद राजा सुरथ अगल बगल के सुरहताल के किनारे स्थित गावों में पाँच मंदिरों का निर्माण करवाया. इसमें तीन शिवमन्दिर और दो माँ भगवती का मंदिर है. इसमें बाबा अवनीनाथ महादेव मंदिर (बड्सरी), बाबा बनखंडी नाथ महादेव मंदिर (दीउली, बाँसडीहरोड) तथा शोखहरन नाथ महादेव मंदिर (असेगा, बेरुआरबारी) शामिल है. इसके अलावा मां ब्राह्मणी मंदिर अर्थात भगवती मंदिर (ब्रह्माइन, हनुमानगंज) और शंकरपुर स्थित शांकरी भगवती मंदिर का निर्माण करवाया. जिसका वर्णन दुर्गा सप्तशती में भी मिलता है. बाद में ग्रामीणों के सहयोग कर मंदिर का भव्य निर्माण करवाया. इन देवालयों में हर मनोकामना पूरी होती है. यहाँ अमूमन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. श्रावण मास और महाशिवरात्रि के दिन मेला लगने की भी परम्परा रही है.

जानिए कौन थे राजा सुरथ

मां दुर्गा की उपासना ब्रह्मा, विष्णु, महेश सहित कई देवताओं ने की. इनके साथ वेदव्यास, मार्कंडेय, जैमिनी नामक ऋषियों ने भी की, लेकिन दुर्गा की आराधना के अनन्य उपासक महाराज सुरथ एवं समाधी नामक वैश्य हैं. इन दो उपासकों की वृहद चर्चा दुर्गा सप्तशती एवं देवी भागवत में है. राजा सुरथ की सामरिक राजधानी कोल्हाचल नगरी है, जबकि राजा सुरथ को ज्ञान की प्राप्ति महर्षि सुमेधा के आश्रम में हुई.

राजा सुरथ की राजधानी और सुमेधा ऋषि के आश्रम की दूरी देवी भागवत में 12 कोस है. यह स्थान पुराणों में महाराष्ट्र के कोलापुर एवं झारखंड में चतरा का कोल्हेश्वरी एवं भद्रकाली आश्रम बताया जाता है. आज भी राजा सुरथ की राजधानी कोल्हा पहाड़ एवं सुमेधा आश्रम की दरी 12 कोस की है. रजरप्पा को भी राजा सुरथ की तपोस्थली बताया जाता है.

राजा सुरथ के संबंध में बताया जाता है कि सृष्टि के क्रम में 14 मन्वन्तरों के प्रसंग में सुरथ राजा जैसे देवी के प्रसाद से अष्टम मन्वन्तर के राजा हुए. यही कालांतर में सूर्य की सवर्णा नाम की स्त्री से उत्पन्न होकर अष्टम मनु नाम से विख्यात हुए. यही सुरथ द्वितीय मन्वन्तर में चैत्र नामक क्षत्रिय राजा हुए थे. इसलिए इन्हें चैत्र वंशीय राजा कहा गया. इसी जन्म में सुमेधा ऋषि से देवी की भक्ति का ज्ञान सुरथ को मिला.

दुर्गा सप्तशती में इसी वंश के काल का वर्णन मिलता है. इस जन्म में राजा सुरथ ने भगवती दुर्गा को तपबल से संतुष्ट किया और जब भगवती साक्षात प्रकट हुईं तो राजा ने भावावेश में खड्ग से अपना हाथ पोछ कर राजसी तरीके से भगवती दुर्गा को प्रसन्न किया. दुर्गा ने राजा को सावर्णि मनु होने का आशीर्वाद दिया. राजा दुर्गा की कृपा से खोया राज्य गौरव प्राप्त किया और दूसरे जन्म में सूर्य की पत्नी सर्वणा के पुत्र सावर्णि हुए. मनु का अर्थ सृष्टि का पहला आदमी-आदम-हव्वा इभ से है.

इस्लाम और ईसाई धर्म भी मनु अदम. इभ को स्वीकार करते हैं. राजा सप्तम मन्वन्तर में सूर्य और श्रया के पुत्र थे. समाधि वैश्य देवी की आशीर्वाद प्राप्त कर प्रतिष्ठित हो गए.

Related

Tags: असेगा बांसडीह बांसडीहरोड बेरुआरबारी ब्रह्माइन सुरहाताल हनुमानगंज

Post navigation

Previous: पांच गायों को पुलिस ने किया बरामद, पिकअप सीज, ड्राइवर गिरफ्तार
Next: इतवार को बलिया में 17 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, कुल संख्या – 682+55

ये भी पढ़ें

Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Parashar Muni dham mela
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

महर्षि पाराशर मुनि की तपोभूमि पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यहां के पोखरे में लगाई डुबकी

General Desk 7 September, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.