Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • जहूराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर ने किया नामांकन
  • Uncategorised

जहूराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर ने किया नामांकन

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार की सुबह जहूराबाद सीट से अपना नामांकन किया. उन्होंने दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया.
News Desk 10 February, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
gzp_oprajbhar

गाजीपुर। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार की सुबह जहूराबाद सीट से अपना नामांकन किया. उन्होंने दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया. नामांकन के लिए वह रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के साथ उनके संसदीय कार्यालय, सिद्धेश्वर नगर से कलेक्ट्रेट के लिए चले. नामांकन स्थल पर भी राजभर के साथ सिन्हा भी रहे, लेकिन समयाभाव के कारण वह जल्द बाहर निकल आए.

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में रेल राज्य मंत्री ने दावा किया कि भाजपा-सुभासपा गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा. उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस काल में सरकारी भर्तियों में घोर बेईमानी हुई है. जाति विशेष के लोगों को नौकरी मिली है. भाजपा-सुभासपा गठबंधन की भावी सरकार इस पूरे मामले की जांच करा कर योग्य बेरोजगार युवकों को मौका दिलाएगी. साथ ही प्रदेश भर में कुल छह एम्स, 25 मेडिकल कॉलेज सहित कई इंजीनियरिंग व पालिटेक्निक कॉलेज भी खोले जाएंगे.

उनका कहना था कि मौजूदा वक्त में कानून-व्यवस्था भी रसातल में चली गई है. उनकी गठबंधन की सरकार इसे दुरुस्त करेगी. 90 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का भी लक्ष्य रखा जाएगा. किसान बीमा योजना का समुचित संचालन होगा. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल, मंगला सिंह, नरेंद्र नाथ सिंह, सिद्धार्थ राय, योगेश सिंह, शशिकांत शर्मा, संजय चौरसिया आदि भी थे.

इसी क्रम में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी मीडिया से बात की और कहा कि – प्रदेश में सुभासपा-भाजपा गंठबंधन की सरकार गुंडाराज तथा भ्रष्टाचार खत्म करेगी. अलग पूर्वांचल राज्य बनेगा. उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन प्रदेश में कम से कम 300 सीटों पर जीत दर्ज कराएगी. बाहुबलियों (अंसारी बंधुओं) के सवाल पर उनका कहना था कि बसपा दगी कारतूस है. जिसे कहीं और ठिकाना नहीं मिल रहा वह बसपा के हाथी की सवारी कर रहा है. उधर, जखनियां सीट के लिए भासपा उम्मीदवार त्रिवेणी राम ने भी पर्चा दाखिल किया. उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश सिंह काकन वगैरह थे.

ओमप्रकाश के लिए प्रस्तावक बने भाजपा नेता

सुभासपा संग गठबंधन धर्म निभाने के लिए भाजपा नेता भी सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नामांकन में प्रस्तावक की भूमिका निभाए. उनमें जहूराबाद से पार्टी के टिकट के दावेदार रहे जितेंद्र नाथ पांडेय, नरेंद्र नाथ सिंह, ओमप्रकाश अकेला, संजीव कुमार जायसवाल, जयप्रकाश राजभर प्रमुख थे. उनके अलावा सुभासपा नेता देवेंद्र सिंह, भीम कुमार गुप्त, दीनानाथ ठाकुर, शालिक यादव, धनंजय चौबे, धीरज तिवारी, रामजी राजभर, शैलेश राजभर, पवन कुमार, अरविंद राजभर, दीनानाथ राजभर, जयराम राजभर, हरेंद्र राजभर, दीपक कुमार, शैलेंद्र राजभर आदि उपस्थित थे.

Related

Tags: ओमप्रकाश गाजीपुर चुनाव जहूराबाद भाजपा मनोज सिन्हा विधानसभा सुभासपा

Post navigation

Previous: यह चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध बन गया है – मनोज सिन्हा
Next: सादात-जखनिया स्टेशनों के बीच ट्रेनों की रि-शिड्यूलिंग

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.