Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए जिलाधिकारी ने दिये निर्देश
  • जिला जवार

स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों को अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी.
सेंट्रल डेस्क 26 May, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_26-05-2017

बलिया। जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों को अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी. उन्होंने सीडीओ को पंचायती राज विभाग का समन्वयक बनाते हुए प्रत्येक कार्याें पर नजर रखने की भी जिम्मेदारी दी है.
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देशन में सभी बीडीओ को यह निर्देश दिया कि पूरे ब्लाॅक की कार्ययोजना तैयार कर बेसलाईन सर्वे को आधार मानकर शौचालय की मांग करेंगे. छोटी ग्राम पंचायत को प्राथमिकता देते हुए ओडीएफ गांवों का चयन, हर हप्ते ब्लाॅक स्वच्छता समिति की बैठक, ट्रिगरिंग टीम का चयन व ग्राम पंचायतों में तैनात करने के कार्य को बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया. विकास खण्ड स्तर पर सफाईकर्मियों, एएनएम व आशा बहुओं की, अध्यापकों, रसाईयों, कोटेदारों आदि की कार्यशाला भी आयोजित करने को कहा. शौचालय निर्माण में तेजी बनाये रखने के लिए राजमिस्त्रियों का चयन, प्रशिक्षण एवं गांव में तैनाती के अलावा मैटेरियल सप्ताई चेन को भी मजबूत करने पर बल दिया.
जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सभी परिषदीय स्कूलों में शौचालय ठीक ठाक रखें. जरूरी हो तो राजवित्त से उसे मरम्मत करवा दें. स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सभी स्कूलों में स्वच्छता खेल, रैली का आयोजन करें. बाल स्वच्छता क्लब का गठन करें. सभी अध्यापक हर 15 दिन पर स्वच्छता के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा भी करें. जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय की स्थिति देख लें. केंद्रों पर मातृ समूह का गठन, कार्यकत्री एवं सहायिका की हर 15 दिन पर बैठक, अच्छे कार्य करने वाली कार्यकत्री या सहायिका को प्रोत्साहन देने का निर्देश दिया. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी पर्ची पर शौचालय के प्रयोग संबंधी मुहर व हाथ धोने की विधि को लिखवाने का निर्देश दिया. एएनएम व आशा की बैठक कर स्वच्छता के व्यापक प्रचार प्रसार घर-घर करने को कहा. टीकाकरण के दिन समूह को स्वच्छता व शौचालय के प्रयोग के बारे में बताया जाए.
जिलाधिकारी ने समस्त एडीओ पंचायत को जरूरी निर्देश दिये. कहा ग्राम पंचायत में सर्वे कराकर बजट की मांग करें. गांवों में व्यापक सफाई अभियान चलवाएं. ट्रिगरिंग टीम का विस्तार करने के साथ निर्माण कार्याें की लगातार माॅनिटरिंग करते रहें.

*एकाउंट सेल का होगा गठन*

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले स्तर पर व ब्लाॅक स्तर पर एक-एक एकाउंट सेल का गठन कर लिया जाए. पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं से जुड़े व्यय का बैंक स्टेटबैंक जिले स्तर पर बना एकाउंट सेल डीएम व सीडीओ को देंगे. इसी तरह ब्लाॅक स्तर पर बना सेल उपजिलाधिकारी व बीडीओ को देंगे. इससे व्यय लेखा कार्याें पर अधिकारियों की नजर बनी रहेगी.

*एडीओ पंचायत 10 सफाईकर्मियों का बनाएंगे ग्रुप*

जिलाधिकारी ने गांवों में सफाईकर्मियों का रोस्टर बनाकर साफ सफाई कराने का निर्देश दिया है. यह भी कहा है कि सभी एडीओ पंचायत 10 सफाईकर्मियों का एक ग्रुप बनाकर जहां जरूरत पड़ेगी, वहां उनसे सफाई करवाएंगे.

Related

Tags: बलिया

Post navigation

Previous: चोरी की बाइक सहित रसड़ा पुलिस ने एक को पकडा, बाइक चोर गिरोह के पर्दाफास की उम्मीद
Next: आंधी में सैकड़ों छप्पर उड़े, भारी क्षति

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.