Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • ​विभिन्न त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई
  • जिला जवार

​विभिन्न त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई

दुर्गापूजा, मुहर्रम व अन्य त्यौहारों को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
General Desk 18 September, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia_dm-ne-ki-baithak-2

बलिया। दुर्गापूजा, मुहर्रम व अन्य त्यौहारों को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में रविवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई. जिलाधिकारी ने समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से कहा कि त्यौहारों पर अमन चैन बनाये रखने के लिए जरूरी है कि छोटी-छोटी समस्याओं का निदान समय रहते कर लिया जाए. इसके लिए शीघ्र थाने स्तर पर बनी शांति समिति की बैठक कर लें. ताजिया या दुर्गापूजा रखने के स्थल व वहां जाने वाले रास्तों पर देख लें कि कोई समस्या तो नही है.

बैठक में सबसे पहले जिलाधिकारी ने समस्त थानाध्यक्षों से थानावार दुर्गापूजा व ताजिया रखे जाने सम्बन्धी जानकारी ली. कहा कि जहां ताजिया या दुर्गापूजा रखे जाते है, वहां के स्थल व रास्तों की सुगमता को देख लें. अगर कोई बाधा है तो उसे शीघ्र दूर कर लें. यह भी निर्देश दिया कि अराजक तत्वों की पहचान व जरूरत महसूस होने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी सख्ती से करें. सार्वजनिक स्थल या मीडिया के माध्यम से कोई अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें. जिलाधिकारी ने कहा कि अगर पहले कहीं विवाद हुआ हो तो उस विवाद की पूरी जानकारी कर लें और कोई समस्या हो तो पहले ही दूर करा दें.

जिलाधिकारी ने दुर्गापूजा के सम्बन्ध में कहा कि चिन्हित स्थानों पर ही पण्डाल लगाया जाए. आवागमन का मार्ग बाधित न हो. पण्डाल में अग्निशमन यंत्र व विद्युत सुरक्षा के पर्याप्त उपाय जरूर किया जाए. कार्यकर्ताओं के पास बैच अवश्य रहे और 24 घंटे उनकी ड्यूटी पण्डाल में रहे. कोई नई परम्परा कायम नही होगी. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजकों व कार्यकर्ताओं का पूरा विवरण पुलिस के पास अनिवार्य रूप से रहे. जिलाधिकारी ने मुहर्रम त्यौहार के सम्बन्ध में कहा कि ताजिया जुलूस मार्ग में पड़ने वाले अवरोध को देख लिया जाए. किसी भी दशा में नये मार्ग से जुलूस ले जाना या मार्ग परिवर्तित नही किया जाए. बैठक में एसपी अनिल कुमार, एएसपी विजयपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पाण्डेय, एसडीएम सदर निखिल टीकाराम फुंडे समेत समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

मूर्ति विसर्जन स्थल को देख लें अधिकारी: जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयेाजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन जिस वैकल्पिक स्थान या तालाब में होना है, उस स्थल को पहले से ही देख लें. वहां कोई दिक्कत न हो और वहां का रास्ता सुगम होना चाहिए. कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में नदियों में मूर्ति विसर्जन नही होना चाहिए. जन जागरूकता के लिए विभिन्न माध्यमों से इस बात का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का भी निर्देश दिया. बताया जाए कि इससे नदियां प्रदूषित होती है और मानव व जीव जन्तुओं पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है.

Related

Tags: जिलाधिकारी दुर्गा पूजा बलिया मुहर्रम शान्ति समिति

Post navigation

Previous: जल ही जीवन है, इसे संरक्षित करें: पवनकुमार
Next: ​आपसी सुलह समझौते से मिला न्याय सबसे बेहतर

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.