Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • टीकाकरण केन्द्र को जमींदोज किए जाने पर बरसे सांसद, डीएम से कहे तुरंत कराएं कार्यवाई
  • जिला जवार

टीकाकरण केन्द्र को जमींदोज किए जाने पर बरसे सांसद, डीएम से कहे तुरंत कराएं कार्यवाई

टीका करण केन्द्र को जमींदोज किए जाने पर बरसे सांसद, डीएम से कहे तुरंत कराएं कार्यवाई
General Desk 20 October, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया(बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा परिसर में राजकीय टीकाकरण केंद्र का कतिपय लोगों द्वारा जेसीबी लगाकर बुधवार को ढहाया जा रहा था. उसी दौरान अधीक्षक डा विजय यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई सूचना के आधार पर पहुंची बैरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन को थाने ले आई.

हास्पीटल परिसर में के पेड़ों को कटवाने और जच्चा बच्चा केन्द्र ढहाने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को सांसद भरत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे. वहां विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह भी पहुंचे थे. सांसद ने मौके पर उपजिलाधिकारी लालबालू दुबे, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार, कोतवाल गगन राज सिंह तथा तहसीलदार गुलाब चन्द्रा को बुला लिया. अस्पताल परिसर के पेड़ों को कटवाने तथा जच्चा बच्चा केन्द्र को जेसीबी से जमींदोज कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस कृत्य में शामिल लोगों पर भू माफिया अधिनियम तथा लोक सम्पत्ति संरक्षण अधिनियम अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने को कहा.

सांसद ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इतने दिनों से पेड़ कटते रहे और किसी को पता तक नही चला. यह तो हमारे नेटवर्क के फेल होने की बात है. विधायक सुरेन्द्र सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय से तुरन्त इस मामले मे तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने व अधिकारियों से तुरन्त कार्यवाई व गिरफ्तारी कराने को कहा. वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि यह भूमि कुंवर सिंह कालेज के नाम से बताई जा रही है. जिस पर विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि जहां सरकारी भवन बन जाता है, वह सरकारी ही होता है. यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कम्पाउंड में कई दशक से है. यहां 100 बेड का अस्पताल निर्माणाधीन है. हास्पीटल की और प्रगति होगी. यह काम निन्दनीय है कि इसके भवन को गिरवा दिया जाय, पेड़ कटवा दिया जाय.
इस अवसर पर सांसद भरत सिंह ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर बात कर तुरन्त कार्यवाई करते हुए इस कृत्य में शामिल लोगो को गिरफ्तार करने को कहा. सांसद ने इस कार्य मे सपा के लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए, मोदी जी और योगी जी के कार्यों में अवरोध पैदा करने की नीयत से ऐसा कृत्य करने की बात कही. कहा कि बिना किसी एग्रीमेंट व संस्तुति के पेड़ कटवाना, बिल्डिंग ढहवाना अपराध है.
क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि अधीक्षक डा. विजय कुमार यादव के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लोक संपत्ति संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है. नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है. इस अवसर पर वीरेन्द्र शर्मा, विजयबहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, मंटू निषाद, गुप्तेश्वर पाठक, धर्मवीर उपाध्याय, तेज बहादुर सिंह, बड़क सिंह, अनिल सिंह आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे.

Related

Tags: जमींदोज बैरिया सीएचसी

Post navigation

Previous: खड़े ट्रक में घुसी ट्वेरा, युवक का शव पहुंचने पर सिकंदरपुर के हुसैनपुर गांव में कोहराम
Next: चार दिनों से लापता व्यक्ति का शव कुएं में प्लास्टिक के बोरे में मिला, एक गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.