Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • विद्यालय की लापरवाही से छात्रवृत्ति से कोई वंचित हुआ तो होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी
  • Uncategorised

विद्यालय की लापरवाही से छात्रवृत्ति से कोई वंचित हुआ तो होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों या प्राचार्याें को निर्देश दिए हैं कि छात्रवृत्ति से जुड़ी कार्रवाई जैसे मास्टर डाटाबेस अपडेट करना या फार्म अपलोड कराने की कार्रवाई निर्धारित तिथि 31 जुलाई तक सुनिश्चित कराएं.
News Desk 22 July, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
scholorship-_dm

बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों या प्राचार्याें को निर्देश दिए हैं कि छात्रवृत्ति से जुड़ी कार्रवाई जैसे मास्टर डाटाबेस अपडेट करना या फार्म अपलोड कराने की कार्रवाई निर्धारित तिथि 31 जुलाई तक सुनिश्चित कराएं. चेताया कि अगर विद्यालय की लापरवाही से छात्रवृत्ति से कोई वंचित हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति के संबंध में समस्त संस्था के छात्रवृत्ति से सम्बन्धित  नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने ये निर्देश दिये. उन्होंने शिक्षण संस्था व बैंक के मास्टर डाटाबेस अपडेट की स्थिति, संस्था में चल रहे कोर्स, सम्बद्धता व स्वीकृत सीटों की बकायदा समीक्षा की.

उन्होंने कहा कि अगर विद्यालय की लापरवाही से छात्रवृत्ति संचालन में कोई बाधा आई तो छात्र आंदोलन की स्थिति पैदा होने के साथ कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. लिहाजा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. सभी माध्यमिक स्कूल, इंटर कालेज, डिग्री व पीजी कालेज, आईटीआई, पालिटेक्निक व बीटीसी कालेज अपने मास्टर डाटाबेस को अपडेट कर लें. अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो मान्यता के समय दी गयी. अनापत्ति प्रमाण पत्र को वापस लेते हुए विद्यालय की मान्यता निरस्त की कार्रवाई हो सकती है. समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अपने यहां के समस्त कार्यवाही समय से पूर्ण करें.

छात्रवृत्ति से सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जनपद के समस्त विद्यालयों के छात्रवृत्ति से सम्बन्धित नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ. इसमें मास्टर डाटाबेस को अपडेट करने में संस्था को क्या करना है और बच्चों को छात्रवृत्ति आवेदन में क्या सावधानियां बरतनी है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया.

मास्टर डाटा को अपडेट करने के तरीके बताये गये. पाठ्यक्रम को डिजिटल लाॅक करने के निर्देश दिये. विना डिजिटल लाॅक किये छात्रवृत्ति वेवसाईट पर मान्य नही होगी. छात्रवृत्ति की समस्त प्रक्रिया समय सारिणी के अंदर पूरा कर लिया जाए. बच्चों की जो भी पाठ्यक्रम सम्बन्धी समस्या आएगी उसका निस्तारण विद्यालय अपने स्तर से करेंगे. छात्रवृत्ति भरने सम्बन्धी समस्त दिशा निर्देश, सूचनाएं या जानकारी स्काॅलरशिप की वेबसाईट पर उपलब्ध है. उसको भी सभी विद्यालय देखते रहें और उसके अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराएं. प्रशिक्षण में सीडीओ संतोष कुमार, समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रभारी डीआईओएस अतुल तिवारी, एनआईसी के अहमद सउद, निजामुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे.

Related

Tags: कलेक्ट्रेट सभागार छात्रवृत्ति डीएम बलिया

Post navigation

Previous: किसानों को वर्तमान फसलों के प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी दी
Next: व्यापार को सुगम व पारदर्शी बनाता है जीएसटी: अपर जिलाधिकारी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.