Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • मसिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कसे पेंच
  • Uncategorised

मसिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कसे पेंच

निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी
General Desk 9 December, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_BALLIA_2

बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अब अपनी विभागीय योजनाओं की प्रगति में सुधार लाएं, अन्यथा शासन स्तर से कार्रवाई के लिए तैयार हो जाएं. वे कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नवम्बर माह की मासिक समीक्षा बैठक ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने विभागवार प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली और आधा दर्जन अधिकारियों की तगड़ी क्लास भी लगाई. 

मनरेगा की स्थिति की समीक्षा के दौरान मात्र 36 प्रतिशत प्रगति मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक को जमकर फटकारा. कहा कि जिन गांवों में मनरेगा की स्थिति खराब है उसकी सूची दें, ताकि सम्बन्धित एपीओ, प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक या अन्य जिम्मेदार पर कार्रवाई की जा सके. उन्होंने प्रगति में सुधार लाने के तरीके भी बताए. कहा कि 15 दिवसीय अभियान तय करें और उसके हिसाब से कार्य सुनिश्चित कराएं। छात्रवृत्ति योजना, सभी प्रकार की पेंशन योजना आदि की भी समीक्षा की. कहा कि छात्रवृत्ति योजना में समयान्तर्गत सभी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए. जल निगम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बिजली की दिक्कतों से पानी टंकी संचालन में बाधा आती है. इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत एक्सईएन को निर्देश दिया कि जल निगम व नलकूप वालों से समन्वय बनाकर ऐसा कार्य करें जिससे पानी सप्लाई व किसानों को सिंचाई में असुविधा न हो.

जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति के बारे में पूछताछ की। कहा कि सौभाग्य योजना के तहत जिले में कनेक्शन बढ़ाए जाएं. दिसम्बर में लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत कनेक्शन हो जाने चाहिए. पीएम आवास योजना के सम्बन्ध में कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में एक है. निर्देश दिया कि लाभार्थियों को समयान्तर्गत किस्त भेजी जाए। ध्यान रहे कि इसमें कोई लापरवाही हुई तो दोषी बख्शे नही जाएंगे. डूडा के अधिकारी से पीएम आवास योजना (नगरीय) की प्रगति की जानकारी ली. बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, सीएमओ डाॅ एसपी राय समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्था व अन्य अधिकारियों संग बैठक कर निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की. स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत बन रहे भवनों के निर्माण में देरी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए राजकीय निर्माण निगम के जेई लल्लन यादव को जमकर फटकार लगाई. कहा कि दो महीने बाद समीक्षा होगी. अगर अपेक्षित सुधार नही दिखा तो उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा. इसके अलावा जिले में निर्माणाधीन अन्य भवनों के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली. सख्त निर्देश दिया कि विभागीय अधिकारी भी अपनी विभागीय निर्माण कार्यों को देखते रहें और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते रहें.

Related

Tags: जिलाधिकारी बलिया समीक्षा बैठक

Post navigation

Previous: जीएसटी पखवारा के अन्तर्गत हुई गोष्ठी
Next: सनसनी:बलिया में सिर कूंच कर कांग्रेस नेत्री सहित दो महिलाओं की हत्या

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.