Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • बेल्थरारोड में निकला महावीर झंडा का ऐतिहासिक जुलूस
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • बेल्थरा रोड
  • स्पेशल/Exclusive

बेल्थरारोड में निकला महावीर झंडा का ऐतिहासिक जुलूस

जुलूस सर्व प्रथम युनाईटेड क्लब तथा मानस मंदिर की ओर से एक साथ अपने-अपने स्थान से हनुमान जी की भब्य प्रतिमा के साथ आकर्षक सजावट के बीच निकाला गया.
सेंट्रल डेस्क 27 September, 2023 1 minute read
Historic procession of Mahavir flag in Belthara Road
बेल्थरारोड में निकला महावीर झंडा का ऐतिहासिक जुलूस
युवाओं ने हैरतअंग्रेज कारनामों से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया

बिल्थरारोड (बलिया). स्थानीय नगर में महाबीरी झण्डे का ऐतिहासिक जुलूस श्री महाबीरी झण्डा समिति, मानस मंदिर, रेलवे चौक तथा श्री महाबीरी झण्डा एवं दुर्गा पूजा समिति यूनाईटेड क्लब पूर्वी महाल की ओर से मंगलवार को निकाला गया.

Historic procession of Mahavir flag in Belthara Road

मानस मंदिर रेलवे चौक पर एमएलसी रविशंकर सिंह के प्रतिनिधि एवं पुत्र उत्कर्ष सिंह, अध्यक्ष भोला जायसवाल व अन्य संग विधि विधान से पूजा पाठ, हवन आदि करने के उपरान्त फीता काट कर जुलूस का शुभारम्भ किया. दूसरी तरफ शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनन्द स्वरुप जी महाराज ने यूनाईटेड क्लब के प्रांगण में क्लब के संरक्षक दुर्गा प्रसाद, मधु लाला संग फीता काट कर जुलूस का शुभारंभ किया.

Historic procession of Mahavir flag in Belthara Road

जुलूस सर्व प्रथम युनाईटेड क्लब तथा मानस मंदिर की ओर से एक साथ अपने-अपने स्थान से हनुमान जी की भब्य प्रतिमा के साथ आकर्षक सजावट के बीच निकाला गया.

दोनों संस्थाओं के बैनर तले एक दर्जन झण्डे, ऊंट, हाथियों तथा घोड़ों पर सवार बच्चों संग की कतार जहां दिखलाई दे रही थी वहीं विभिन्न प्रकार के ट्रैक्टर ट्रालियों पर सजाये गये थे. डीजे की धुन पर युवा थिरकते देखे गये. खिलाड़ियों के जोखिम भरे खेलों को देखने के लिए अनियंत्रित भीड़ उमड़ पड़ी थी. कलाकारों द्वारा बैण्ड बाजा, राधा कृष्ण की आकर्षक घार्मिक नृत्य झांकी प्रदर्शित की गयी थी. जिसको देखने वालों की भीड़ कम नही हो रही थी.इसका बीडियो बनाने वालों की संख्या कम नही थी.

Historic procession of Mahavir flag in Belthara Road

इस जुलूस में गोड़ऊ, धोबिया नाच की ब्यवस्था परमपरागत तरीके से प्रस्तुत किया गया.
साहू समाज के लागों ने प्याउ की ब्यवस्था की थी, हर किसी को विस्कुट के साथ पानी पिलाया जा रहा था. सब्जी मण्डी मेन रोड पर रसदार बुनिया का मिष्ठान वितारित कर पानी पिलाया जा रहा था.

सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मैदान, मोहन मार्केट, श्याम सुन्दरी बालिका इण्टर कालेज गली, नगर पंचायत गली को पुरानी शर्तो के अनुसार बांस बल्ली से प्रतिबन्धित मार्गो को सील कर दिया गया था.
श्री महाबीरी झण्डा समिति मानस मंदिर रेलवे चौक के अध्यक्ष भोला प्रसाद जायसवाल, नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, रवि शंकर सिंह पिक्कू, शुभम सिंह परिहार ,मानवेन्द्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार, मोहन प्रसाद एडवोकेट, अजीत मोदनवाल, बैजनाथ साहू, पुरुषोत्तम वर्मा, आदि लोग जुलूस शुभारम्भ के मौके पर मौजूद रहे.

श्री महाबीरी झण्डा एवं दुर्गा पूजा समिति यूनाईटेड क्लब पूर्वी माहाल की ओर से पूर्व सांसद बब्बन राजभर, भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी छटठूराम, अध्यक्ष शनि जायसवाल, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, भरत जायसवाल, मोनू मित्तल, प्रशान्त जायसवाल मन्टू, गुलाब चन्द मौर्य कैप्टन, सुनील कुमार जायसवाल टिंकू, गुलाब चन्द भोलू, शिव कुमार जायसवाल, आदित्य नारायण, मोहन मद्धेशिया, नीर शंकर मोदनवाल, पिक्की वर्मा, माखन मद्धेशिया, सुबास चन्द जायसवाल, विनोद कुमार पप्पू, मन्नू सोनी आदि मौजूद रहे.

Historic procession of Mahavir flag in Belthara Road

सुरक्षा ब्यवस्था की दृष्टि से पांच पुलिस क्षेत्राधिकारियों में भूषण वर्मा-सिकन्दरपुर, शिव नरायन वैस-बांसडीह, मो0 उस्मान-बैरिया, अशोक कुमार मिश्र-सदर एवं मो0 फहीम अहमद कुरैशी-रसड़ा के पर्यवेक्षण में थाना-नगरा, हल्दी, सिकन्दरपुर, दुबहड़, भीमपुरा, सहतवार, बांसडीह रोड, फेफना, सुखपुरा, दोकटी, बैरिया, चितबड़ागांव, पकड़ी, नरही, खेजुरी, दुबहड़, अपराध शाखा, रसड़ा, मनियर, गड़वार, रेवती, बांसडीह, कोतवाली, महिला थानों में 11 निरीक्षक, 6 थानाध्यक्ष संग भारी संख्या में आरक्षी, महिला आरक्षी, एक प्लाटून पीएसी, फायर ब्रिगेड-1, टीयर गैस-2, दोनों जुलूसों में अलग-अलग कैमरा मैन आदि के साथ गुप्तचर शाखा के लोग तैनात किये गये थे.

सम्पूर्ण जुलूस का सुपरविजन एसडीएम राशिद अनवर फारुकी एवं सीओ रसड़ा मो फहीम कुरैशी, प्रभारी उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र, मोबाईल पार्टी/ड्यूटी चेकिंग अधिकारी अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं पुलिस
चौकी प्रभारी सीयर देवेन्द्र कुमार ने सदल बल बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

  • बेल्थरा रोड से उमेश कुमार गुप्त की रिपोर्ट
Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बिल्थरारोड महाबीरी झण्डा मानस मंदिर रेलवे चौक श्री श्री महाबीरी झण्डा

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 26 September 2023
Next: शाहकुंडैल गांव में सड़क के किनारे संदिग्ध हालत में मिला साइकिल सवार युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें

Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.