Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • Ballia Live Exclusive: बलिया के हरेराम सिंह ने प.बंगाल के वामपंथी गढ़ में लहराया तृणमूल का परचम
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

Ballia Live Exclusive: बलिया के हरेराम सिंह ने प.बंगाल के वामपंथी गढ़ में लहराया तृणमूल का परचम

Remote Desk 4 May, 2021
Hareram Singh MLA Bengal

बलिया के मूल निवासी हरेराम सिंह पश्चिम बंगाल की जामुड़िया विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं. हरेराम सिंह ने वामपंथी गढ़ में तृणमूल कांग्रेस को जीत दिलाई है.

जितेंद्र तिवारी के बगावत के बाद तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले में एक हिंदी भाषी नेता की तलाश थी जो हरेराम सिंह से पूरी हुई. जामुड़िया जैसी सीट को तृणमूल कांग्रेस की झोली में डालकर हरेराम सिंह ने खुद को साबित किया. जितेंद्र सिंह की जगह लेकर हरेराम सिंह के रूप में ममता बनर्जी को एक भरोसेमंद नेता मिल गया है.

हरेराम सिंह मूल रूप से बलिया जिले के मनियर कस्बा के उत्तर टोला निवासी हैं. हरेराम सिंह तृणमूल कांग्रेस के गठन के समय से ही इस पार्टी से जुड़े हुए हैं. पार्टी ने भी उन पर भरोसा करते हुए इस कमजोर सीट मानी जा रही जामुड़िया विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था. हरेराम सिंह ने तकरीबन डेढ़ माह तक क्षेत्र में जमकर पसीना बहाया. यहां तक कि लगातार प्रचार करते हुए एक रोड शो के दौरान वे अस्वस्थ भी हो गए थे और सीधे उन्हें वहां से अस्पताल भेजा गया था.

यह उनकी मेहनत का नतीजा था कि बिना किसी बड़े चेहरे के प्रचार में लग कर उन्होंने जामुड़िया में पहली बार तृणमूल का परचम लहराया एवं जीत हासिल कर अपनी योग्यता प्रमाणित की. उन्होंने भाजपा के तापस राय व माकपा के आइशी घोष को हराकर जामुड़िया सीट पर कब्जा जमाया है.

श्रमिक संगठन को नंबर एक बनाया

हरेराम सिंह ने तृणमूल कांग्रेस में अपना सफर पार्टी के श्रमिक संगठन से की थी. वे कोयला श्रमिक रहे हैं, वाममोर्चा के समय से ही वे तृणमूल ट्रेड यूनियन के कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे. वे निष्ठा के साथ टीएमसी के श्रमिक संगठन से जुड़े रहे. उन्होंने लगातार कोयला खदान श्रमिक कांगेस को मजबूत करने का प्रयास किया. ईसीएल का विस्तार पूरे जिले तक है, जहां स्थायी 50 हजार श्रमिक हैं. इस कारण उन्होंने पूरे जिले में श्रमिक संगठन के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर लगाया एवं संगठन को ईसीएल का सबसे बड़ा संगठन स्थापित किया. जिसका फायदा उन्हें इस चुनाव में भी मिला.

तृणमूल कांग्रेस में 9 महीने पहले संभाली कमान

तृणमूल कांग्रेस में सीधे तौर पर उनकी एंट्री नौ माह पहले हुई. चुनाव को लेकर जब प्रशांत किशोर के कहने पर ममता बनर्जी ने अपनी टीम तैयार की तो उसमें हरेराम सिंह को जिला संयोजक के रूप में एंट्री मिली एवं उन्हें दो विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व मिला. उन्होंने आपसी मतभेद को भुलाकर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने पर जोर दिया एवं इसमें तृणमूल को सफलता भी मिली. सभी की एकजुटता के कारण तृणमूल ने अप्रत्याशित जीत हासिल की. खुद वे भी ऐसी सीट पर जीते जहां तृणमूल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वी शिवदासन दासू, ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रभात चटर्जी भी हार मान चुके थे.

43 साल बाद ध्वस्त हुआ माकपा का लाल दुर्ग

जामुड़िया की पहचान माकपा के लाल दुर्ग के रूप में थी. जहां 43 वर्षों से माकपा का दबदबा था. वर्ष 2011 में जब तृणमूल की सरकार पहली बार राज्य में बनी, उस समय भी माकपा के इस लाल दुर्ग पर माकपा का ही कब्जा रहा. वर्ष 2016 में भी तृणमूल कांग्रेस इस लाल दुर्ग पर फतह नहीं कर पायी. लेकिन तृणमूल के इस सपने को वर्ष 2021 में हरेराम सिंह ने पूरा किया एवं लाल दुर्ग को ध्वस्त कर तृणमूल का परचम लहराया.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: विधानसभा चुनाव हरेराम सिंह विधायक

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने किया बड़ी जीत का दावा, कहा 2022 में जीत पक्की है
Next: बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.