Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बैरिया के एसएचओ को हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

बैरिया के एसएचओ को हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन

बुधवार को आंदोलन आमरण अनशन में तब्दील करने की तैयारी, अनशनकारी छात्र नेताओं ने कहा - जरूरत पड़ा तो 1942 के इतिहास को दोहराएंगे
News Desk 23 September, 2020 1 minute read

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी के स्थानांतरण सहित सात सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी छात्र नेताओं का क्रमिक अनशन शहीद स्मारक बैरिया पर भारी बरसात की बावजूद जारी रहा. वहीं दूसरी तरफ पुलिस महकमा के साथ इस बाबत कोई सार्थक बातचीत नहीं हो पाई है. छात्र नेताओं ने बुधवार (आज) से बेमियादी अनशन की घोषणा कर दी है.

छात्र नेताओं का कहना है कि अनशन तभी समाप्त होगा, जब उन लोगों की बातें मानी जाएगी या उन लोगों की लाश ही अनशन स्थल से उठेगी. छात्र नेताओं का कहना है कि 1942 में इसी बैरिया थाने को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए द्वाबा के कई सपूत शहीद हो गए थे. आज अंग्रेजों के जमाने से भी अधिक क्रूर हो गई है बैरिया की पुलिस. इसलिए दूसरी आजादी के लिए उन्हीं शहीदों के स्मारक पर लोग अनशन करने बैठे हैं.

मनोज सिंह ने अनशनकारी छत्र नेताओं को दिया समर्थन

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने बैरिया एसएचओ को हटाने के लिए छात्रों के अनशन/आंदोलन को अपना समर्थन दिया. कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आंदोलनकारियों को समर्थन दूंगा. हर सम्भव सहयोग करुंगा. मंगलवार को मनोज सिंह शहीद स्मारक पर पहुंचकर अनशन पर बैठे छात्र नेताओं से बातचीत किए. और उनका हौसला आफजाई किए.

मनोज सिंह ने कहा सत्ताधारी पार्टी के विधायक खुद इब्राहिमाबाद में पालीटेक्निक कालेज का शिलान्यास सहित कई कार्यक्रम कर चुके हैं. जिसमें हजारों की भीड़ जुटी और उसमें सोशल डिस्टैंसिंग का ख्याल भी नहीं रखा गया, जब उनके लिए कोई प्रतिबंध नहीं है तो छात्रों के लिए प्रतिबंध क्यों है.

सिपाही ने छात्र नेताओं को दिया धमकी

सुरेमनपुर चौकी पर तैनात सिपाही अमर बहादुर यादव द्वारा सुदिष्ट बाबा स्नाकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ के महामंत्री रंजन गुप्त और उपाध्यक्ष राजकुमार यादव को अनशन पर बैठने का गम्भीर परिणाम भुगतने को धमकी देने का आरोप इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. वही अनशन युवा इस धमकी के बाद और आक्रोशित हो गए है. छात्र नेताओं ने बताया कि सुरेमनपुर चौकी पर तैनात सिपाही अमर बहादुर यादव ने फोन करके धमकाया है. कहा है कि अनशन पर तुम लोग बैठोगे तो दुरुस्त हो जाओगे.

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: पांचवे दिन सुखपुरा चट्टी पर स्टूडियो में हुई चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार
Next: इस वजह से ओवैसी के निशाने पर रहते हैं अखिलेश यादव

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.