Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • अपने शरीर के लिए समय दें और योग करके स्वस्थ रहें
  • जिला जवार

अपने शरीर के लिए समय दें और योग करके स्वस्थ रहें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के कुल 21 जगहों पर योग शिविर का आयोजन हुआ. सभी जगह बकायदा योगाचार्य द्वारा योग के लाभ को बताया गया.
News Desk 22 June, 2017 1 minute read
BALLIA_YOGA_1

अतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जगहों पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

बलिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के कुल 21 जगहों पर योग शिविर का आयोजन हुआ. सभी जगह बकायदा योगाचार्य द्वारा योग के लाभ को बताया गया. जनपद स्तर पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ. इसमें सांसद भरत सिंह, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल के अलावा हजारों लोगों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया. योग कार्यक्रम में चार योगाचार्य द्वारा योग कराया गया. भीड़ में योग के प्रति दिशा निर्देश देने के लिए वालंटियर लगे हुए थे.योग प्रोटोकाॅल खत्म होने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योग स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने व शरीर को उर्जावान बनाये रखने का सबसे अच्छा माध्यम है. जरूरी है कि हम सब अपने शरीर के लिए समय दें और योग करके स्वस्थ रहें.सांसद भरत सिंह ने उपस्थित सभी को अतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी. कहा कि योग के प्रति जागरूक होने की जरूरत है. प्रतिदिन योग किया जाए तो खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होंगे. अंत में शांति पाठ करके कार्यक्रम समाप्त किया गया. कार्यक्रम में पातंजलि योग समिति, नेहरू युवा केंद्र, क्रीडाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह के साथ स्टेडियम परिवार का विशेष सहयोग रहा. विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, एडीएम मनोज सिंघल समेत हजारों योग करने वाले उपस्थित थे.
कार्यक्रम के अंत में लोगों को मन की शांति, आत्मविकास के साथ स्वयं, परिवार व समाज के स्वास्थ्य के लिए प्रचार के लिए प्रतिबद्ध होने का संकल्प दिलाया गया.
महिलाओं ने बढ़ चढ़कर की भागीदारी
वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की. लोगों के साथ महिलाओं का भी योग के प्रति उत्साह देखते बन रहा था. इसके अलावा किशोर-किशोरी व बच्चे भी योग कार्यक्रम में शिरकत किये.
योगाचार्य हुए सम्मानित
योग कार्यक्रम समापन से ठीक पहले सभी योगाचार्याें को सम्मानित किया गया. सांसद भरत सिंह, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सभी योगाचार्यों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देेकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में सांसद व विधायक को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में आए लोगों को लखनऊ में हो रहे योग का भी सजीव प्रसारण दिखाया गया. सूचना विभाग द्वारा बड़ी एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का पूरा प्रसारण दिखाया गया. लोगों ने काफी रूचि के साथ कार्यक्रम को देखा. मंच के पास ही एलईडी वैन को लगाया गया था जिससे योग करने वाले बिना किसी बाधा के लखनऊ में हो रहे योग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देख सकें.
योग के साथ बताये गये स्वस्थ रहने के तरीके
योग शिविर में योग कराने के साथ उस योग से होने वाले लाभ की भी जानकारी योगाचार्य ने दी. इसके अलावा स्वस्थ रहने के लिए क्या करें और क्या न करें, इसके बारे में भी बकायदा बताया. लोगों से योग के नियमों व प्रोटोकाॅल की भी विस्तृत जानकारी दी गयी. नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से सामान्य योग की जानकारी से जुड़ी किताब भी वितरित की गयी.

Tags: भरत सिंह योग विधायक वीर लोरिक स्टेडियम सांसद

Post navigation

Previous: गांधी इंटर कॉलेज मैदान में इकट्ठे हुए सिकंदरपुर के ‘योगी’
Next: बैरिया और फेफना में योग दिवस पर दिखा ‘साइकिल’ का दम खम

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.