Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. एक ही व्यक्ति के एक ही नाम और पिता के नाम से दो जनपदों में फार्मासिस्ट के पद पर नौकरी करने के मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह फर्जीवाड़ा सामने आने पर स्वास्थ्य निदेशक ने सीएमओ को मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक के सीएमओ को भेजे पत्र में बताया गया है कि राम प्रताप सिंह पुत्र कृपाराम सिंह की फार्मासिस्ट पद पर नियुक्ति महानिदेशालय के आदेश पर 2016-2017 में की गई है। अगस्त 2024 में बलिया सीएमओ और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने महालेखाकार को पत्र भेजकर जानकारी दी थी कि डीडीओ पोर्टल पर एक समान नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि वाले कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जा रहा है।
महानिदेशालय से जारी नियुक्ति पत्र में राम प्रताप सिंह फार्मासिस्ट को आवंटित जनपद वाराणसी से संशोधित कर बलिया किया गया था। जांच में पता चला कि सीएमओ वाराणसी के अधीन तैनात फार्मासिस्ट रामप्रताप सिंह पुत्र कृपा राम सिंह (ग्राम-राजूपुर, पोस्ट-पचेगंडा चुनार, जनपद-मिर्जापुर) दर्ज है। जबकि सीएमओ बलिया के अधीन तैनात रामप्रताप सिंह पुत्र कृपाराम सिंह का पता-अमरा खैरा चक, पोस्ट-कन्दवा, जनपद-वाराणसी अंकित है।
यह भी पाया गया कि सीएमओ बलिया के अधीन तैनात फार्मासिस्ट रामप्रताप सिंह की नियुक्ति सम्बंधित कागजात कूटरचित तरीके से तैयार किए गए हैं। रामप्रताप के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही विधिक कार्यवाही करने का आदेश महानिदेशालय की तरफ से दिया गया है।
सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि फार्मासिस्ट रामप्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश सम्बंधी पत्र प्राप्त हुआ है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


