पशुहारी में चेहल्लुम पर अखाड़ों का रोमांचक प्रदर्शन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक क्षेत्र के पशुहारी गांव में हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम कार्यक्रम अंजुमन हुसैनी के तत्वावधान में परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बलिया जिले के डिहवां का हुसैनी अखाड़ा, मऊ जिले के अलीपुर का अंसारी क्लब अखाड़ा तथा देवरिया जिले के धनगड़ा का हुसैनी अखाड़ा शामिल हुए, जिन्होंने खेलों का उत्कृष्ट और रोमांचक प्रदर्शन किया। इसके अलावा ग्राम एकसार की टीम ने ढोल और जंजीरी मातम से माहौल को गमगीन बना दिया।

इस मौके पर महाराष्ट्र से आए कारोबारी मुनीर अहमद मोमिन ने घोषणा की कि आगामी वर्ष 2026 में  विजेता टीमों को ₹11,000, उपविजेता टीम को ₹5,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹3,500 नकद पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

लोकसभा सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के प्रतिनिधि जनार्दन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, ग्राम प्रधान प्रभान शंकर राजभर, मोहम्मद रब्बानी, मुनीर अहमद मोमिन, डॉक्टर मोहम्मद असलम, वीरेंद्र पिंटू यादव, संजय यादव सेवक और शब्बीर उर्फ पप्पू अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel