रोजगार मेला में 175 बेरोजगार युवकों को मिला रोजगार

बलिया। राजकीय आईटीआई रामपुर में नान टेक्निकल तथा टेक्निकल के आठवीं पास से लेकर बारहवीं पास आईटीआई पास बेरोजगार अभ्यार्थियों हेतु एक दिवसीय रोजगार मेला शुक्रवार को सम्पन्न हुआ. जिसमें एलएनटी कंपनी द्वारा प्रतिभाग किया गया. बेरोजगार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता के अनुसार लगभग 425 अभ्यार्थियों को प्रतिभाग किया गया. रोजगार मेले में 175 बेरोजगार अभ्यर्थियों को चयन किया गया. रोजगार मेले में सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय, आईटीआई के फोरमैन पन्नालाल गुप्ता, एलएनटी के मैनेजर आत्मा सिंह, बृजेश तिवारी, परमानंद यादव तथा अशोक यादव आदि उपस्थित रहे.