Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • भाजपा की ई- बुक ‘सेवा ही संगठन है’ का वर्चुअल विमोचन अनिल राजभर ने किया
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

भाजपा की ई- बुक ‘सेवा ही संगठन है’ का वर्चुअल विमोचन अनिल राजभर ने किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वे जन्मदिन को ध्यान में रखते हुए भाजपा 14 सितंबर से 20 सितंबर को "सेवा सप्ताह" के रूप में मनाएगी
News Desk 8 September, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया से पंकज सिंह जुगनू

भारतीय जनता पार्टी बलिया की ओर से लॉकडाउन के दौरान की गई जनसेवा पर आधारित “सेवा ही संगठन है” ई- बुक का प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने वर्चुअल विमोचन किया. जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही.

जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के बीच लाखों पैकेट भोजन और राशन सामग्री तथा फेसकवर, सैनिटाइजर वितरित किए गए. पीएम केयर्स फंड में करीब बीस लाख रुपये जमा करवाए गए. “सेवा ही संगठन है” ई बुक का विमोचन करते हुए प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलिया या उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत में इस महामारी के दौरान परेशान, हैरान, दुखी, गरीब, मजदूर, किसान जरूरतमंदों की सेवा कर एक अतुलनीय मिसाल कायम की है. विपक्ष जहां एक ओर राजनीति करती नजर आई.

ई बुक भविष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं देश दुनिया के लिए प्रेरणा के रूप में काम करेगी. भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता के लिए ही नहीं, वरन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत को अमल करते हुए अंतिम छोर पर बैठे वंचित, शोषित व्यक्तियों तक उनकी जरूरतों को पूरा करने में लगे रहने का कार्य करते रहे.

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वे जन्मदिन को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी 14 सितंबर से 20 सितंबर को “सेवा सप्ताह” के रूप में मनाएगी. इस दौरान 70 दिव्यांगो को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. 70 कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड/ प्लाज़्मा दान किया जाएगा. 70 अनुसूचित बस्तियों एवं अस्पतालों में फल वितरित किए जाएंगे. 70 जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. 70 जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे तथा 70 जगहों पर कोविड -19 से संबंधित स्लाइड्स चलाए जाएंगे.

इसके साथ ही साथ 25 सितंबर को बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल जयंती एवं 26 से 28 सितम्बर के मध्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित व्याख्यानशाला आयोजित होंगे. इसके अतिरिक्त 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “आत्मनिर्भर भारत” पैकेज के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं पर आधारित वेबिनार आयोजित होंगे.

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. बैठक में प्रमुख रूप उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, विधायक संजय यादव, विजय बहादुर सिंह, आलोक शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, संजीव डम्पू, कृष्णा पाण्डेय, अरुण सिंह बन्टू, दिलीप गुप्ता, संतोष सिंह, सतवीर सिंह, अशोक यादव, रणजीत कुशवाहा, आरकेश दुबे, जयप्रकाश जायसवाल, नारद सिंह, पीयूष चौबे, अंकुर उपाध्याय, सुनील गुप्ता, पंकज सिंह, प्रमोद सिंह, नितेश सिंह आदि मौजूद थे. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू व संचालन महामंत्री आलोक शुक्ल ने किया.

Related

Tags: बलिया भाजपा मंत्री

Post navigation

Previous: मंगलवार को बलिया में 73, तो यूपी में 6,743 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि
Next: जीतेंद्र राजभर के बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य का जिम्मा लिया सुशांत राज भारत ने

ये भी पढ़ें

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

You may have missed

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.