Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जब नाच में फरमाइशी गीत के लिए दोकटी में होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग
  • बहरवासू
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

जब नाच में फरमाइशी गीत के लिए दोकटी में होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग

मुरारपट्टी गांव का नाम मुरार बाबा के नाम पर पड़ा था. मुरार बाबा यहां आकर बस गए थे. उन्हीं से आज हमारे गांव की पाठक लोगों की आबादी 300 घर तक पहुंची है. कहने को तो तिवारी लोग भी हैं इस गांव में, लेकिन मुरारपट्टी गांव की पहचान पाठक लोगों के कारण हीं है. मुरारपट्टी से एक फर्लांग की दूरी पर है लालगंज.
News Desk 25 August, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
NAACH_BALLIA
सांझे बोले चिरई बिहाने बोले मोरवा ……
मुरार बाबा के नाम पर पड़ा था मुरारपट्टी गांव का नाम
ई. एसडी ओझा 

मुरारपट्टी गांव का नाम मुरार बाबा के नाम पर पड़ा था. मुरार बाबा यहां आकर बस गए थे. उन्हीं से आज हमारे गांव की पाठक लोगों की आबादी 300 घर तक पहुंची है. कहने को तो तिवारी लोग भी हैं इस गांव में, लेकिन मुरारपट्टी गांव की पहचान पाठक लोगों के कारण हीं है. मुरारपट्टी से एक फर्लांग की दूरी पर है लालगंज. लालगंज बाजार है, जहां से सऊदा पताई होती है. अब लालगंज बहुत बड़ा बाजार बन गया है. यहां सुई से लेकर फार तक सब कुछ मिल जाता है. हमें रानीगंज बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ती. इसी बाजार में चण्डीगढ़ से जाने पर मेरी महफिल जमती. हित मीत सभी इकट्ठे होते. गांव के लड़के मेरे पीछे पड़कर चाय समोसा जलेबी का आर्डर दिलवाते. छक कर खाते. शाम को चलते समय मैं दूकानदार को भुगतान कर देता.

लालगंज के करीब हीं धोबियों का एक टोला जैसा है. वहीं से हमने जवानी के दिनों में गधे चुराये थे. गधे चुराने का आइडिया बेगदू तिवारी का था. दरअसल हमें नाच देखने दोकटी जाना था. हमने सब इंतजाम कर लिया था. चारपाई पर उपले रख हमने उन पर चादर डाल दिए थे ताकि लगे कि हम लोग उन पर सोए हैं. घर वालों को पता नहीं लगता कि हम नाच देखने गए हैं. दोकटी मुरारपट्टी से 3/4 किलोमीटर दूर था. इसलिए बेगदू तिवारी की सलाह हमने मान ली. गधों को पकड़ा गया. सवारी की गई. फिर चल पड़े नाच देखने. गधे भी बहुत सभ्य, शालीन, सुसंस्कृत व आज्ञाकारी थे. वे बिना चीं चापड़ किए चलते रहे. जब डोकटी नजदीक आया तो हमें ट्यूब लाइट की रोशनी दिखी. हमने पहली बार ट्यूब लाइट देखी थी. हमारे आस पास के किसी गांव में विजली नहीं थी. ढिबरी , लालटेन से हमारा काम चलता था. ट्यूब लाइट जेनरेटर से जल रहे थे. हम जाकर शामियाने में जगह रोककर बैठ गये. गधे चरने के लिए छोड़ दिए गए.

नाच सुमेर सिंह का था. सुमेर सिंह की नाच मण्डली उन दिनों भिखारी ठाकुर, महेंदर मिसिर, मुकुंदी भाड़ और चाई ओझा के नाच मण्डली के समकक्ष मानी जाती थी. नाच में एक बाई जी थीं, जिन्हें लोग प्यार से चुनमुनिया कहते थे. कहते हैं कि जब तक फायरिंग से शामियाना मच्छरदानी न बन जाए तब तक चुनमुनिया के नाच को नाच नहीं माना जाता था. पहले छोटे किस्म के दो चार लौंडे नाचे. उसके बाद चुनमुनिया का नाच शुरू हुआ. चुनमुनिया ने पहला गीत गाया था – सांझे बोले चिरई, बिहाने बोले मोरवा, कोरवा छोड़ि द बलमू …. समां बंध गया. मन मयूर नाच उठा. चुनमुनिया का नाचना सुफल हुआ. खूब तालियां बजीं. अब बारी आई खुद सुमेर सिंह की. सुमेर सिंह बीए पास थे. उनका नाच बेजोड़ था. वह थाली के किनारी पर बखूबी नाच लेते थे. जब वे नाचने को उद्दत हुए तभी दोकटी के नामी गिरामी तेजन सिंह की धमाकेदार इण्ट्री हुई.

तेजन सिंह दोकटी के थे, पर उनका दबदबा पूरे जवार में था. बताया जाता है कि वे बिहार में डकैती डालकर यूपी में भाग के आ जाते थे. बिहार पुलिस उन्हें ढूंढती रह जाती थी. शामियाने में पहुंचते हीं उन्होंने अपना मनपसंद गीत ” साझे बोले चिरई , बिहाने बोले मोरवा….” गाने की फरमाइश की. सुमेर सिंह ने कहा कि यह गीत हो चुका है. आप दो चार गीत दुसरे सुनें. फिर मैं आपको यह गीत भी सुना दूंगा. सुमेर सिंह का यह उसूल था कि वे पहले अपनी मनपसंद सुनाते थे, फिर जनता की पसंद सुनाते थे. तेजन सिंह को इसमें अपना अपमान महसूस हुआ. उन्होंने अपनी राइफल की नली सुमेर सिंह की तरफ कर दी. सुमेर सिंह भी राजपूत थे. उनका खून भी उबलने लगा. सुमेर सिंह ने भी साड़ी में छुपाकर रखी पिस्तौल निकाल ली. जब कांटे की टक्कर होती है तो कोई कुछ नहीं कर पाता. किसी ने भी किसी पर गोली नहीं चलाई. दोनों पक्ष से हवाई फायर होने लगे. शामियाना मच्छरदानी बनने लगा. सब भागे. हम भी गिरते पड़ते भागे. जेनरेटर वाले ने जेनरेटर बंद कर दिया. घुप्प अंधेरा छा गया. हम बबुरानी में जा फंसे. बबूल के कांटे हमारे पूरे शरीर में विंध गए. किसी तरह हम भागकर गांव पहुंचे.

इसी भागमभाग में गधे वहीं छूट गये थे.

(लेखक के फेसबुक वाल से, तस्वीर प्रतीकात्मक)

Related

Tags: दोकटी बलिया मुरारपट्टी लालगंज

Post navigation

Previous: नगर में अस्थि कलश यात्रा पहुंचते ही भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
Next: बासुकीनाथ दर्शन-पूजन करने जा रही बलिया की महिलाएं हादसे में घायल

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

You may have missed

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.