Skip to content
23 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • समीक्षा बैठक में डीएम ने ली हर जानकारी, दिए निर्देश
  • जिला जवार

समीक्षा बैठक में डीएम ने ली हर जानकारी, दिए निर्देश

कहा कि विकास कार्य धरातल पर नजर आने चाहिए.
General Desk 10 January, 2018 1 minute read

बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने विकास व निर्माण कार्यो से जुड़े जिले के सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विकास व निर्माण कार्यो का क्रियान्वयन पूरी तीव्रता व गतिशीलता के साथ करें. उन्होंने कहा कि विकास कार्य धरातल पर नजर आने चाहिए. लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी. जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रट सभागार मे आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों व सरकार द्वारा संचालित अन्य जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने विभागवार विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की नियमित समीक्षा करें. निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करें. जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सोशल सेक्टर की योजनाओं का भरपूर लाभ पात्र लोगों को हर हाल मे दिलाया जाय. स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जन -जन को दिलाने जाने की आवश्यकता पर बल दिया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की उन्होने गहन समीक्षा की. स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न बुनियादी सुविधाओ व मैन पावर की डिटेल रिपोर्ट तैयार करने व विभिन्न देयों के भुगतान की व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. इसमें डीएसटीओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी एसीएमओ (आरसीएच) को रखा गया है. जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि वह अवगत करायें कि पिछले 5 साल मे शासकीय धन की अनियमिताओं के बारे मे कितनी एफआईआर दर्ज कराया गयी हैं. पंचायत राज विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2016, 1 अप्रैल 2017 तथा 1 जनवरी 2018 को उपलब्ध धनराशि का विवरण उपलब्ध कराएं, साथ ही स्टेटमेंट दें कि किस मद में कितनी धनराशि व्यय की गई है और कितनी धनराशि व्यय की जानी है. जो पैसा खर्च किया जाएगा, उसके बारे में जिलाधिकारी ने कहा की मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा यह तय करेंप्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां तथा तकनीकी स्वीकृति किस प्रकार जारी होगी और कौन जारी करेगा तथा गाइडलाइन के अनुसार किसको कितना फाइनेंसियल पावर है ,इसका रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें. छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पैसा भेजने की कारवाई तत्परता व तीव्रता के साथ की जाए. उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से लिंक करने की कार्यवाही तेजी लाई जाए. मनरेगा के कार्यो की उन्होंने गहन समीक्षा की. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा जो सड़कें अनुरक्षण में हैं, उनका टाइम पीरियड क्या है, कौन सा कार्य किस स्टेज पर है, इसका विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाए. जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वह पेयजल योजनाओं की डिटेल रिपोर्ट दें ,अवगत कराएं कि योजनाओं के मेंटीनेंस की क्या व्यवस्था है. उन्होंने निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं व प्रस्तावित पेयजल योजनाओं की भी जानकारी हासिल की. उन्होंने कहा कि 2014-15 से जो आरओ लगाए गए हैं ,उनकी डिटेल रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए. इस वर्ष जो आरओ लगाए गए हैं, उनके मेंटीनेंस का एग्रीमेंट कब तक का है. जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा बनाई जा रही सड़कों की प्रगति की जानकारी हासिल करने पर प्रकाश में आया कि लोक निर्माण विभाग की 20 सड़कें पूरी हो गई है, इन सभी सड़कों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए.उन्होंने भी निर्देश दिए कि जो सड़कें निर्माणाधीन हैं ,वह निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी करा ली जाए। नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नया सवेरा स्कीम के अंतर्गत लोकल बॉडी के अंदर जो कार्य कराए जा रहे हैं उनमें गति लाई जाए. जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के पेमेंट की कार्यवाही तत्काल पूरी की जाए. बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में पाया गया दिसंबर 2017 में 3 दिन स्कूल बन्द रहे हैं, फिर भी मध्यान्ह भोजन योजना का वितरण दर्शाया गया है जो कि गलत है. उन्होंने स्कूली बच्चों को स्वेटर तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान पारदर्शी सेवा योजना के पंजीकरण में तेजी लाई जाए व मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में तत्परता बरती जाए. बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, इन्द्राज, कृषि अधिकारी जे पी यादव व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Post navigation

Previous: फसल ऋण माफी :शासन ने किसानों को दिया एक और मौका
Next: पूर्व प्रधान के अग्रज का आकस्मिक निधन

ये भी पढ़ें

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

You may have missed

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.