Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • डीएम बलिया ने जिले के सभी खराब हैंडपंप एक सप्ताह में ठीक कराने और सभी सामुदायिक शौचालयों क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए
  • Front Page
  • बलिया शहर

डीएम बलिया ने जिले के सभी खराब हैंडपंप एक सप्ताह में ठीक कराने और सभी सामुदायिक शौचालयों क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास,पंचायतीराज एवं नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
General Desk 11 June, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM Meeting 11 June

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास,पंचायतीराज एवं नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने सभी से कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता सुनकर,उनकी समस्या का निस्तारण किया जाय। किसी फरियादी को परेशान न किया जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। विकास खण्डों की रैंकिंग भी जारी की जाय।

जिलाधिकारी ने मनरेगा की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड हनुमानगंज, बैरिया व नवानगर में अन्य विकास खण्डों के सापेक्ष कम प्रगति पर नाराजगी प्रकट करते हुए इन विकास खण्डों के बी.डी.ओ. एवं एपीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बी.डी.ओ. से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत कार्य नहीं कराया जा रहा, इसकी समीक्षा की जाय। मनरेगा की गाइडलाइन एवं रेशियों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा ब्लाकवार मनरेगा के कार्यों की सूची बनाई जाय।

बैठक में बताया गया कि अब तक 365 अमृत सरोवर बनाए गए है, जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में तालाब को चिन्हित कर कम से कम एक अमृत सरोवर विकसित किया जाय। उन्होंने निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम 10 अन्नपूर्णा भवन और बनाया जाय। उन्होंने कहा कि 21 जून को ब्लॉक एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाए। इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाय।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की जानकारी प्राप्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित समूह गठन न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी बीएमएम को समूह गठन में प्रगति लाने एवं गठित समूहों का एक सप्ताह में बैंक में खाता खुलवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ठीक प्रकार से कार्य न करने वाले बीएमएम के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि कुछ पंचायत भवन,सामुदायिक शौचालय एवं आर.आर.सी. सेंटर का निर्माण, भूमि की अनुपलब्धता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी बीडीओ को संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय कर भूमि चिन्हित कराकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में व्यक्तिगत शौचालय की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि योजना के प्रारंभ से अब तक 496177 व्यक्तिगत शौचालय बन चुके हैं तथा 13 हजार के लगभग नए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 08 हजार स्वीकृत हो चुके हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने एक माह तक अभियान चलाकर छूटे हुए सभी पात्र परिवारों को चिन्हित कर व्यक्तिगत शौचालय से लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी पात्र परिवार व्यक्तिगत शौचालय के लाभ से वंचित न रहने पाए।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को जनपद में खराब हैंडपंप को एक सप्ताह में रिबोर आदि कराकर ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सामुदायिक शौचालयों को भी क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पंचायत भवन में 25 जून तक वाई-फाई के साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय तथा जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करके सभी को जोड़ा जाय। पंचायत सहायक की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी बीडीओ को भी पंचायत भवनों को अपने कार्यालय से वर्चुअल जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी खंड विकास अधिकारियों को ब्लॉकवार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जून माह तक 65 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, सभी बी.डी.ओ., सभी ए.डी.ओ. (पंचायत),ए.पी.ओ. एवं बी.एम.एम. सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news Hindi News Latest News Today News Uttar Pradesh Latest News ताजा खबर बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: Ballia-30 घंटे बाद मिला हिमांशी का सरयू नदी में उतराया शव, तीन किशोरियों को बचा लिया गया था
Next: चिलचिलाती गर्मी में लोगों को ठंडा पानी पिलाकर राहत पहुंचा रहे समाजसेवी

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Dristi Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

General Desk 7 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.