Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजनीति

सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न हुई.
Central Desk 27 February, 2024 1 minute read
District Tourism and Culture Council meeting held under the chairmanship of MP
सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक
बलिया में विकसित किया जाएगा कृषि आधारित पर्यटन केंद्र-वीरेंद्र सिंह मस्त 

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया से केके पाठक

 

बलिया. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न हुई.

इस बैठक में स्लाइड के माध्यम से कामेश्वर धाम, कारो के समेकित पर्यटन विकास एवं ईको टूरिज्म योजना के अंतर्गत सुरहाताल एवं ग्राम सभा मैरीटार में स्थित सुरहा में देसी-विदेशी पर्यटकों के सुविधा के लिए विकास कार्यों सहित जनपद में पर्यटन के विकास के कुछ अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई.

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, आजमगढ़ मंडल रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रसाद (prasad) योजना के तहत कामेश्वर धाम मंदिर,कारो के पुनर्विकास के लिए सर्वे कराकर डीपीआर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जिसे भारत सरकार को भेजा जाना है.

उन्होंने इस मंदिर के विकास के लिए बने विभिन्न प्रस्तावों को स्लाइड के माध्यम से सांसद के सामने प्रस्तुत किया. इस शिव मंदिर परिसर में टूरिस्ट शेल्टर, शौचालय, तालाब, चारों तरफ पाथवे का निर्माण, पार्किंग, ब्रिज, मल्टीपरपज हॉल, रानी का तालाब, धर्मशाला और योगा सेंटर सहित अन्य निर्माण कार्य होना है.

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पर्यटन अधिकारी को अलग से कथा/ प्रवचन के लिए ओपन हाल बनाने और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

पराशर मुनि आश्रम के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के मामले में सांसद ने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिया कि एक अलग से डेमोंस्ट्रेशन बिल्डिंग का निर्माण किया जाए, जहां पर मोटे अनाजों के बीज, बुवाई और उसकी उपयोगिता से संबंधित सभी तकनीकी विषयों पर आधारित ज्ञान संग्रह से संरक्षित हो.

उन्होंने जनपद में एग्रो टूरिज्म पर आधारित पर्यटन केंद्र विकसित करने पर जोर दिया. साथ ही बताया कि बलिया ऋषि पराशर की तपोभूमि है. उन्होंने 1000 साल पहले कृषि प्रसार शास्त्र किताब लिखा है, जिसमें सभी मोटे अनाजों का वर्णन है.

सांसद ने पर्यटन अधिकारी को भृगु मंदिर कॉरिडोर, खपड़ियां बाबा, मुनिश्वर महादेव मंदिर और बैरिया शहीद स्मारक को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजने का निर्देश दिया.

इसी प्रकार सांसद द्वारा जनपद में पर्यटन विभाग की क्रियान्वित योजनाओं, पर्यटन विकास के दृष्टि से पर्यटन निदेशालय को प्रेषित किए गए आगणनों, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों, ईको टूरिज्म योजना के अंतर्गत जनपद में स्थित सुरहाताल के पर्यटन विकास और इस वित्तीय वर्ष के लिए चयनित योजनाओं के तहत आगणन प्रेषण एवं अन्य स्थलों के मंदिरों, पोखरों एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के संबंध में चर्चा की गई.

बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद

Post navigation

Previous:  दूबे छपरा में हुए रोड एक्सीडेंट का संज्ञान लेते जिला अस्पताल पहुंचकर जिलाधिकारी ने पीड़ितों का जाना हाल
Next: JNCU में राष्ट्रीय सेवा योजना के एकदिवसीय शिविर का आयोजन

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.