Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जिलाधिकारी ने पकड़ी खरीद में लापरवाही, बड़ी कार्रवाई के संकेत
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिलाधिकारी ने पकड़ी खरीद में लापरवाही, बड़ी कार्रवाई के संकेत

रसड़ा में एफसीआई के क्रय केंद्र पर स्टाॅक में नहीं मिले चार हजार बोरे
General Desk 28 April, 2018

रसड़ा में एफसीआई के क्रय केंद्र पर स्टाॅक में नहीं मिले चार हजार बोरे

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शनिवार को रसड़ा क्षेत्र में क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान बड़ी कमी पकड़ी है. रसड़ा में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्रय केंद्र पर स्टाॅक से बोरे की आठ गांठ (चार हजार) गायब मिले. जिलाधिकारी ने वहीं मौके पर सहायक निबंधक सहकारिता को बकायदा जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने संकेत दिया है कि रिपोर्ट के आधार पर बड़ी कार्रवाई होगी.

जिलाधिकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने रसड़ा क्षेत्र की तरफ निकले. साधन सहकारी समिति डेहरी पर उन्होंने गहन जांच की तो वहां सब कुछ ठीक मिला. समिति के सचिव ने सिंहांचवर गोदाम पर खाद्यान्न जमा करने में देरी की शिकायत की. वहां से जिलाधिकारी एफसीआई रसड़ा क्रय केंद्र पर पहुंचे. जिलाधिकारी ने किसानों की खतौनी मांगी तो प्रभारी उतनी खतौनी नहीं दिखा पाए, जितनी खरीद की गयी थी. गड़बड़ी की आशंका पर जिलाधिकारी ने गहन जांच शुरू कर दी. बोरे का स्टाॅक चेक किया तो वहां शनिवार बोरे की 33 गांठ स्टाॅक में होने चाहिए थी. लेकिन मौके पर मात्र 25 गांठ बोरे मिले. बाकी के 8 गांठ के बारे में जिलाधिकारी ने सवाल किया तो प्रभारी बगल झांकने लगे. इस अनियमितता पर नाराज जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम रसड़ा व प्रभारी विपणन अधिकारी/क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक को मौके पर बुलाया. साथ ही सहायक निबंधन सहकारी समितिया को बारिकी से जांच कर निरीक्षण आख्या देने को कहा. माना जा रहा है कि उसी रिपोर्ट के आधार पर बड़ी कार्रवाई होगी.

जांच में मिली लापरवाही की पराकाष्ठा

एफसीआई क्रय केंद्र रसड़ा पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को लापरवाही की पराकाष्ठा देखने को मिली. केंद्र पर किस किसान के गेहूं की तौल हो रही थी, इसके बारे में भी क्रय केंद्र प्रभारी कौशल कुमार को पता नहीं था. जिन किसानों के गेहूं खरीदे जा चुके थे, उनकी खतौनी कहां है यह भी नहीं मालूम था. जैसे तैसे कुछ खतौनी ही वे दिखा सके. बोरे में प्रथम दृष्टया घालमेल मिला.

…डीएम का फोन नहीं उठाए डिप्टी आरएमओ

रसड़ा में एफसीआई क्रय केंद्र पर अनियमितता मिलने के बाद जिलाधिकारी डिप्टी आरएमओ के सीयूजी नम्बर पर लगातार फोन करते रहेे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. काफी प्रयास के बाद क्षेत्र के विपणन निरीक्षक का नम्बर मिला और मौके पर बुलाकर जरूरी कार्यवाही का निर्देश दिया गया. लेकिन ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब डीएम का फोन उठाने से डिप्टी आरएमओ परहेज करते हैं तो आम किसानों का क्या हाल होगा. उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में गेहूं खरीद जोरों पर है. ऐसे में हो सकता है कि किसानों को किसी केंद्र पर कोई समस्या हो जाए. उसकी शिकायत जिला विपणन अधिकारी से ही किसान करेगा. लेकिन शनिवार को जिस तरह से हालात दिखे, उससे तो यही लगा कि जब जिलाधिकारी का फोन रिसीव नहीं होता तो किसानों का क्या होगा.

चीनी मिल व कताई मिल का देखा हाल

रसड़ा क्षेत्र में क्रय केंद्रों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने चीनी मिल व कताई मिल का हाल देखा. चीनी मिल के कर्मचारी से वहां के बारे में पूछताछ की. कताई मिल में भी सुरक्षा गार्डों से जरूरी जानकारी ली. इस दौरान बाहर मौजूद स्थानीय लोगों से उन्होंने बातचीत की.

Tags: रसड़ा

Post navigation

Previous: बलिया के टैलेंट अभिषेक वर्मा ने फिर किया धमाल, यूपीएससी 2017 में 32वीं रैंक
Next: जिलाधिकारी ने की आॅनलाईन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.