Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जिलाधिकारी ने की निपुण भारत मिशन की समीक्षा
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार

जिलाधिकारी ने की निपुण भारत मिशन की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की निपुण भारत मिशन की समीक्षा निरीक्षण कार्य पूरा न करने वाले अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश
सेंट्रल डेस्क 25 September, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
District Magistrate reviewed Nipun Bharat Mission
जिलाधिकारी ने की निपुण भारत मिशन की समीक्षा

 

निरीक्षण कार्य पूरा न करने वाले अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निपुण भारत मिशन की बैठक की समीक्षा की गई. इसमें जिलाधिकारी ने मुख्य रूप से प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की स्थिति बेहतर करने पर जोर दिया. इसमें मुख्य रूप से 11 बिंदुओं पर चर्चा की गई.

ऑपरेशन कायाकल्प में 19 बिंदुओं पर समीक्षा की गई. इनमें से ग्रामीण ब्लॉक- वाइज इंफ्रास्ट्रक्चर में नगर क्षेत्र, बलिया और सैचुरेशन में गड़वार, रसड़ा और नवानगर कम पाए गए.

जिला टास्क फोर्स रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों के कम निरीक्षण पर जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए उनके वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों (खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा) ने अपना निरीक्षण कार्य पूरा नहीं किया है उनका भी वेतन रोका जाए और उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए.

डीबीटी पेंडेंसी एनालिटिक्स में ब्लॉक बैरिया और दुबहड़ में बच्चों के आधार वेरीफिकेशन की ज्यादा मामले लंबित पाए गए.
एआरपी की उपलब्धता में रसड़ा और शिक्षण सामग्री मुहैया कराने में चिलकहर सबसे कम पाया गया.

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या वास्तविक संख्या से अधिक दिखाएं जाने और मध्यान्ह भोजन योजना में भी गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्थिति सुधारने का निर्देश दिया.

उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि अगर कोई अधिकारी कार्य के प्रति लापरवाही बरतेगा,तो उस पर no work,no pay के अनुसार कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना, रसोईयों एवं शिक्षकों का वेतन भुगतान और उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करें. यह काम अगली मीटिंग तक हो जाना चाहिए.

जिलाधिकारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन में जितने भी पैरामीटर हैं उनमें से सबसे कम प्रदर्शन करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों की सूची बनाई जाए कि वे किन-किन पैरामीटर में पीछे हैं, तभी स्पष्ट जिम्मेदारी तय हो सकेगी. इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Related

Tags: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गड़वार जिलाधिकारी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार डीएम नवानगर निपुण भारत मिशन बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार रसड़ा

Post navigation

Previous: नगर के जगदीशपुर हरिजन बस्ती में चला बुलडोजर, हंगामा
Next: शक्ति केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

ये भी पढ़ें

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा

You may have missed

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.