Skip to content
8 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • हल्दी सहतवार मार्ग की मरम्मत कार्य में ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप
  • जिला जवार

हल्दी सहतवार मार्ग की मरम्मत कार्य में ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप

हल्दी-सहतवार मार्ग करीब दर्जनों गांवों को जोड़ने के साथ-साथ विकास खण्ड बेलहरी का ब्लाक मुख्यालय,पशु चिकित्सालय, सीएचसी,पावर हाउस,बैंक व विद्यालयों को जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है. लेकिन बलिया व बैरिया विधान सभा क्षेत्र के बॉर्डर पर पड़ने के कारण इसका लाभ ठीकेदारों व अधिकारियों को मिल जाता है.
Central Desk 15 June, 2022 1 minute read
Contractor accused of arbitrariness in the repair work of Haldi Sehatwar Marg

हल्दी,बलिया. एन-एच -31 से जुड़े हल्दी-सहतवार मार्ग के मरम्मत कार्य में ठीकेदार द्वारा मानक की धज्जियां उड़ायी जा रही है जिसे देख क्षेत्रीय लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है. जिलाधिकारी बलिया का ध्यान आकृष्ट करते हुए इसकी जांच कराकर अपनी निगरानी में बरसात से पहले उच्च गुणवत्ता की सड़क बनाने की मांग की है.

हल्दी-सहतवार मार्ग करीब दर्जनों गांवों को जोड़ने के साथ-साथ विकास खण्ड बेलहरी का ब्लाक मुख्यालय,पशु चिकित्सालय, सीएचसी,पावर हाउस,बैंक व विद्यालयों को जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है. लेकिन बलिया व बैरिया विधान सभा क्षेत्र के बॉर्डर पर पड़ने के कारण इसका लाभ ठीकेदारों व अधिकारियों को मिल जाता है. इस मार्ग का निर्माण क्षेत्रीय लोगों के अथक प्रयास के बाद 2017 में शुरू हुआ. निर्माण कार्य में भी ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत के चलते जम के लूट-खसोट किया गया. जिस कारण आरसीसी सड़क निर्माण के साथ-साथ सड़क का टूटना भी शुरू हो गया. लेकिन लोगों के बार-बार उच्च अधिकारियों सहित नेताओं को लिखित शिकायती पत्र देने के बाद भी जांच नहीं किया गया. जैसे तैसे उसी मार्ग पर लोग चलते रहे. पांच वर्ष पूरे होते होते सड़क पूर्ण रूप से टूट गई.

 

अब इस आरसीसी सड़क का मरम्मत कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार व उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से मानक की धज्जियां उड़ाई जा रहे हैं. मरम्मत कार्य में सबसे घटिया किस्म की सफेद गिट्टी,बालू व सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है तो वही सड़क के दोनों साईड से 04 इंच व बीच मे 3 इंच मोटाई दी जा रही है. सड़क का मरम्मत कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि बरसात आते-आते सड़क बनना लोगों को नामुमकिन लग रहा है. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी व ठेकेदार अपनी मर्जी से इस सड़क का निर्माण कार्य व मरम्मत कार्य कराते हैं जिसमें मानक की जमकर धज्जियां उड़ाई जाती है. क्षेत्रिय लोगों का कहना है कि उधर सड़क के दोनों तरफ सड़क की ही मिट्टी काटकर सड़क पर डाल दिया गया जिससे अगर सड़क का मरम्मत कार्य समय से पूरा नहीं हुआ तो बरसात में इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि इस क्षेत्र की मिट्टी दलदली व फिसलन युक्त होती है और बारिश की बूंद पढ़ते ही वाहन तो दूर पैदल भी चलना दुश्वार हो जाएगा.

 

क्षेत्रीय जनता ने जिला अधिकारी बलिया का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उच्च स्तरीय जांच कराकर इस सड़क को अपनी निगरानी में निर्माण कार्य कराने की मांग की है. निवेदन किया है कि किसी तरह बरसात से पहले इस सड़क को पूरा करा दिया जाए.
(हल्दी से आरके की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार मनमानी मरम्मत कार्य सहतवार मार्ग हल्दी

Post navigation

Previous: उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश
Next: दुबहर में 24 घंटे में महज 4 से 5 घंटे मिल रही बिजली, उपभोक्ताओं ने लगाई गुहार

ये भी पढ़ें

Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026

Recent Posts

  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

You may have missed

Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.