Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • कांग्रेस पार्टी ने समाज व देश को किया विभाजित :- भूपेंद्र सिंह चौधरी
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

कांग्रेस पार्टी ने समाज व देश को किया विभाजित :- भूपेंद्र सिंह चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की अंग्रेजों से तुलना की है. उन्होंने कहा है कि अंग्रेजों की तर्ज पर देश में जाति तथा भाषा के नाम पर विभाजन कांग्रेस जैसी पार्टी को
Ashish 15 September, 2024 1 minute read
IMG-20240915-WA0011
कांग्रेस पार्टी ने समाज व देश को किया विभाजित :- भूपेंद्र सिंह चौधरी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/BalliaLIVE

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

के के पाठक, बलिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की अंग्रेजों से तुलना की है. उन्होंने कहा है कि अंग्रेजों की तर्ज पर देश में जाति तथा भाषा के नाम पर विभाजन कांग्रेस जैसी पार्टी को ही सूट करता है. उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारे देश को लंबे समय तक गुलाम करने वालों ने हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को जिस प्रकार से रौंदने का काम किया उसके उपरांत सत्ता में आने वाली पार्टी का भी वही एजेंडा रहा.
जिले के बसंतपुर गांव में रविवार को सूर्यवदन विद्यापीठ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यहां भाजपा के सामूहिक सदस्यता में भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “लंबे समय तक देश में राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी ने समाज व देश को विभाजित करके रखा. आप देखते होंगे अलग – अलग राज्यों की भाषा,अलग -अलग राज्यों की प्रथाएं हैं. अलग -अलग जाति तथा भाषा के नाम पर विभाजन, कांग्रेस जैसी विभाजन कारी राजनीति करने वाली पार्टी को शूट करता है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह जानती थी कि देश में इतनी सामाजिक एवं भाषाई विविधताएं हैं कि कोई राष्ट्रीय पार्टी खड़ी नहीं हो पायेगी. जो गांव से लेकर सभी राज्यों में अपने संगठन का विस्तार कर सके. सब लोग जानते हैं, इन लोगों का एजेंडा समाज को बांटकर जाति के आधार पर राजनीति करने का है.” उन्होंने कहा कि “हम लंबे समय तक गुलाम रहे और उस गुलामी के मूल में सोचोगे तो कहीं न कहीं ये जो देश में विभाजन हम लोगों में है ,चाहे भाषा क्षेत्र या जाति के नामपर हो, यह हमारी कमजोरी का बड़ा हिस्सा है. इसी काल खंड में इन्ही कारणों से जो छोटे-छोटे ग्रुप आए, वो हमारी व्यवस्था को रौंदते हुए देश की सत्ता पर काबिज हो गए.” वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि “अंग्रेजों ने हमारे मठ मंदिरों तथा हमारे देव स्थानों के प्रति जिस प्रकार का उन्होंने दृष्टिकोण अपनाया कि उन्होंने हमारी सभ्यता तथा संस्कृति को समाप्त करने का काम किया, लेकिन जब हम आजाद हुए तो जो शासन करने वाली पार्टी थी, उसका भी यही एजेंडा था.

” उन्होंने कहा कि “देश संगठित होकर एक विचार में आगे बढ़े, इस प्रकार का प्रयास देश के किसी भी शासन काल में नहीं हुआ. जैसे – जैसे भारतीय जनता पार्टी और जन संघ के रूप में हम आगे बढ़ते चले गए तो हमने हमेशा कहा, हमारी संस्कृति, विरासत तथा हमारी आस्था और अपनी परम्परा के आधार पर हम देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. यह हमारे- आपके लिए गर्व का विषय है कि आप सभी के आशीर्वाद से देश में प्रधानमंत्री मोदी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का अवसर मिला.
संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी जमानत पर बाहर आए हैं ना कि वह दोष मुक्त हुए हैं.

उन्होंने कहा कि हमें धैर्य रखना चाहिए तथा देश की न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए. जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पार्टी का जो लक्ष्य सदस्यता के लिए दिया गया है उससे जनपद में अधिक सदस्यता कराने के लिए हम सब पार्टी कार्यकर्ता लगे हुए हैं.भाजपा सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मना रही हैं.सभी मण्डलो में मजबूती से अभियान चलाया जा रहा है.
विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी में अपने संम्बोधन में कहा कि भाजपा विश्व के सबसे बड़ पार्टी बिया. अध्यक्ष जी को आश्वासन दी कि हम सब बहिन मिलके पुरनका रिकार्ड से भी अधिक सदस्य बनाईम‌ जा.श्रीमती सिंह ने उपस्थित महिलाओं को बहीनिया कहकर आश्वासन किया‌ कि प्रदेश अध्यक्ष जी आप निश्चित रहे. जनपद सदस्यता में अव्वल रहेगा.
इस मौके पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी, उपेंद्र तिवारी, आंनद स्वरुप शुक्ल,नारद राय ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के बाद सभा को संबोधित किया.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार भाजपा मंत्री विधानसभा विधायक सुखपुरा

Post navigation

Previous: सुखपुरा में शहीद जवान के घर जाकर प्रदेश अध्यक्ष ने दी सांत्वना
Next: हल्दी में दो पक्षों में मारपीट पांच लोग घायल

ये भी पढ़ें

Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

You may have missed

Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.