विनोद कुमार शर्मा बने बलिया के नए जिला विद्यालय निरीक्षक

शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज से संबद्ध विनोद कुमार शर्मा को बलिया का नया जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है. पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह का तबादला करते हुए शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज से संबद्ध कर दिया गया है.

द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में बालक बालिकाओं के द्वारा हेलोवीन प्रोग्राम की प्रस्तुति

बलिया. द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में विद्यालय के बालक बालिकाओं के द्वारा हेलोवीन का प्रोग्राम किया गया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह रहे. इनका स्वागत विद्यालय के प्राचार्य संजय सिंह ने किया.

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

जनसंचार विभाग के शोधार्थी अमित मिश्रा को मिला आईसीएसएसआर फेलोशिप

जौनपुर। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICSSR) ने डॉक्टरल फेलोशिप 2022-23 की सूची जारी की है. देश भर में मीडिया अनुसंधान के लिए कुल 15 अनुसंधानकर्ताओं का चयन इस वर्ष किया गया है. पद्मश्री रघुराय की फोटो पत्रकारिता के सामाजिक यथार्थ पर अनुसंधानरत अमित कुमार मिश्रा का चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय से किया गया है.

32 छात्रों को टैबलेट तो 11 को मिला स्मार्टफोन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि संस्कृत भाषा बहुत पुराने समय से अमल में चली आ रही है, आज के इस आधुनिक युग में भी संस्कृत साहित्य आपका विषय हैं, ये बहुत खुशी की बात है. संस्कृत मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती वंदना बहुत ही अच्छा लगा. मुझे यहां आकर बहुत ही खुशी हुई, मैं भी संस्कृत की विधार्थी रही हूं

एनसीसी कैडेटों ने प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निकाली रैली

कैडेटों ने ‘भारत का यही है सपना,प्रदूषण मुक्त हो भारत अपना’ जैसे विभिन्न नारे लगाते हुए मेजर धनंजय सिंह के नेतृत्व में पचरुखा गांव तथा आसमान ठोंठा गांव का परिभ्रमण करते हुए कालेज के खेल के मैदान में पहुंच कर मैदान की पूरी साफ सफाई की. इससे पूर्व रैली को रणधीर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

दुबहर थाने पर सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ कराए गए

दोनों अतिथियों ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान, छात्र नेता ,स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस विभाग के सिपाहीयों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाए.

जरूरतमंदों के कल्याण के लिए एकत्रित किया गया चन्दा

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य के आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को डॉ विनय कुमार , नोडल अधिकारी सैनिक द्वारा फार्मेसी संस्थान में सैनिक झंडा दिवस मनाया गया .

परिषदीय विद्यालय के बच्चों का सम्मान समारोह

न्याय पंचायत आमघाट के बच्चों ने आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया ,जिसमें बालकों के 50 मीटर, 100 मीटर एवं 400 मीटर के दौर में प्रथम स्थान प्राप्त किए.

कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवा के छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

दुबहर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन होने पर, कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवा  की विजेता छात्राओं को विद्यालय परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़ऊ में रात चोरों ने किया हाथ साफ

यह चोरी की वारदात पहली बार नहीं है इस तरह की घटना पहले भी कई बार हो चुकी हैं. चोरों ने स्कूल के जरूरी कागजात शिक्षक डायरी खिड़कियों के साथ तोड़फोड़ की है.

महत्पालेश्वर हरिप्रपन्न रामानुज आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को मिला स्मार्टफोन

बच्चे ही देश की भविष्य है. हमारे देश के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहेंगे तो परिवार ही नहीं क्षेत्र, जिला सहित हमारे देश का नाम रोशन होगा.

स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे. आदर्श संस्कृत महाविद्यालय कोटवा में हुआ वितरण

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख भाग्यमनी यादव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अजीत कुमार राय ने 25 छात्र छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरण किया. भाग्यमनी यादव ने कहा कि इंटरनेट के युग में स्मार्ट फोन अत्यंत ही उपयोगी है.

कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच ने डीएम को दी आंदोलन की चेतावनी

महाविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन जन कुआकता की मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो मंच 9 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर ध्यानाकर्षण रैली करके डीएम को मांग पत्र सौंपेगा.

chandrabhanu pandey death anniversary

चंद्रभानु पांडेय की पुण्यतिथि पर आज होगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा

चन्द्रभानु पाण्डेय की 31वीं पुण्यतिथि आज पांच दिसम्बर सोमवार को टीडी कालेज में प्राचार्य कक्ष के सामने मैदान में मनाई जाएगी। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं एक विचार गोष्ठी का अयोजन होगा।

देशी खेलों को बढ़ावा देने की जरूरतः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ होता। उन्होंने कहा कि देशी खेलों को संरक्षित रखने और बढ़ावा देने की जरूरत है. ये खेल परंपरा में निहित हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है. कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि खेल को खेल भावना और मनोरंजन की दृष्टि से देखने की जरूरत है.

बी टेक नवप्रवेशी छात्रों का हुआ परिचय और स्वागत

संकाय अध्यक्ष इंजीनियरिंग प्रो. बी बी तिवारी ने अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय में होने वाले अनेकों गतिविधियों के बारे ने बताया. साथ ही उनसे कहा कि अपने अध्ययन के साथ मनन भी करें. प्रतियोगिता के इस दौर में दोनों जरूरी है‌.

सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने में महिलाओं की अहम् भूमिका- कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के सन्देश में कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि महिलाएँ सदियों से सांप्रदायिक सदभाव को कायम रखने में अहम् भूमिका निभाती आ रही है। बच्चों की पहला शिक्षिका उनकी माँ होती है। बचपन से ही सांप्रदायिक सदभाव का पाठ महिलाएं अपने बच्चों को देती रहती है। घरवालों, पड़ोसियों एवं समाज के बीच सांप्रदायिक सदभाव बनाने में महिलाओं हमेशा अग्रसर होती है। वहीं कामकाजी महिलाएं अपने कार्य स्थल पर सांप्रदायिक सदभाव का मिशाल देती रहती है।

द होराइजन में कराटे टेस्ट में पास हुए खिलाड़ियों को मिला प्रमाण पत्र

बलिया. द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट में पास हुए खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं बेल्ट दे कर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह सभी बालक बालिकाओं को सम्मानित किया। जिनको …