Ballia-पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की 79वीं जयंती, सपा नेताओं और समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता स्वर्गीय शारदानंद अंचल की 79वीं जयंती देवराज इंटर कॉलेज, पशुहारी के प्रांगण में रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजवादियों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि स्व. शारदानंद अंचल का जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने जीवनभर गरीबों, शोषितों और मजलूमों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी तथा समाजवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान की।

सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि स्व. अंचल ने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर जनसेवा की राजनीति की। उनका व्यक्तित्व सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला था और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि स्व. शारदानंद अंचल समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाकर समाजवादी विचारधारा को और मजबूत किया जा सकता है।

विधायक जयप्रकाश अंचल ने स्व. अंचल के पदचिह्नों पर चलकर समाजसेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और लोगों का आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम में विनय प्रकाश अंचल, राजन कन्नौजिया, वीरेंद्र रामपुरी, बसंत यादव, राजनाथ यादव, तारकेश्वर मिश्र, शमशाद बांसपारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के अंत में लोक गायक कलाकारों ने स्व. शारदानंद अंचल के जीवन, संघर्ष और जनसेवा पर आधारित गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel