
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कस्बे में बीते शुक्रवार की शाम सुभासपा के प्रदेश महासचिव अभिषेक मिश्रा उर्फ मिंटू के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कुछ जानकारियां दी हैं इससे यह मामला काफी पेंचीदा हो गया है। दरअसल इस केस में दूसरे पक्ष की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है और सुभासपा नेता अभिषेक मिश्रा मिंटू, उनके भाई अंजनी मिश्रा के खिलाफ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है.
पुलिस के अनुसार जांच में यह साफ हुआ है कि यह पूरा प्रकरण किसी बाहरी रंजिश का नहीं, बल्कि आपसी पट्टीदारी और पुराने जमीनी विवाद का है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बांसडीह पुलिस के अनुसार पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में पूर्व में ही सुभासपा नेता अभिषेक मिश्रा की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका था।
वहीं, अब पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच और घटना के दूसरे पक्ष अशोक कुमार मिश्रा की तहरीर के आधार पर सुभासपा नेता अभिषेक मिश्रा मिंटू, उनके भाई अंजनी मिश्रा के खिलाफ भी मारपीट व संबंधित कानूनी धाराओं में मुकदमा) दर्ज कर लिया है।
अशोक मिश्रा का आरोप है कि सहखातेदारी की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर लाठी, डंडे व राड से हमला किया गया। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

